{"_id":"47472a7947acd71c5d2c4cc16bcbdf6f","slug":"applications-invited-for-phd-but-no-information-about-vacant-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन मांग लिए, खाली सीटों की जानकारी नहीं दी ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आवेदन मांग लिए, खाली सीटों की जानकारी नहीं दी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 07 Jun 2014 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विभिन्न विभागों में एमफिल और पीएचडी कोर्स में दाखिले के लिए एंट्रेंस टेस्ट के आवेदन फार्म शुक्रवार को जारी कर दिए हैं। आवेदन फार्म और प्रॉस्पेक्टस वेबसाइट http//phdadmissions.puchd.ac.in पर उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
जनरल कैटेगरी के लिए फीस 1800 रुपये और एससी-एसटी रिजर्व कैटेगरी की फीस 900 रुपये तक की गई है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई तय की गई है। 8 जुलाई को शाम 4 बजे तक एसबीआई बैंक में फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन
फीस की जानकारी, फोटोग्राफ, सिग्नेचर और अन्य जानकारी 10 जुलाई तक वेबसाइट पर देनी होगी। 19 जुलाई को ई-एडममिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। 27 जुलाई (रविवार) को एमफिल पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को कंप्यूटर सेंटर पीयू डायरेक्टर डा.टंकेश्वर कुमार ने एमफिल-पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट की वेबसाइट लांच की दी।
विज्ञापन
इस बार भी विभिन्न विभागों में एमफिल और पीएचडी सीटों की जानकारी नहीं दी है। पिछले साल से स्टूडेंट काउंसिल की ओर से एमफिल और पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट से पहले खाली सीटों की जानकारी की मांग की गई थी।
स्टूडेंट्स का कहना है कि कई विभागों में सीटें नहीं होने पर भी एंट्रेंस टेस्ट ले लिया जाता है। विद्यार्थियों को एंट्रेंस टेस्ट की फीस के लिए काफी मोटी रकम देनी पड़ती है। लेकिन इस बार जारी प्रॉस्पेक्टस में खाली सीटों की जानकारी नहीं दी है।
300 से अधिक वेटिंग में
पीयू के विभिन्न विभागों में पीएचडी में दाखिले के लिए 300 से अधिक स्टूडेंट वेटिंग में चल रहे हैं। पीयू यूजीसी नेट, जेआरएफ और पीयू एंट्रेंस के तहत पीएचडी एमफिल में दाखिला देती है, लेकिन पहले ही विभागों में रजिस्ट्रेशन के लिए 300 से अधिक विद्यार्थियों की वेटिंग चल रही है।
पीयू प्रशासन ने इस साल से कालेजों में भी रिसर्च सेंटर को मंजूरी दी है। ऐसे में वेटिंग लिस्ट में कुछ कमी आ सकती है। विद्यार्थी अब कालेज प्रोफेसर के अधीन भी पीएचडी कर सकेंगे।
जीसी-11 स्थित डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजूकेशन में इस साल पीयू ने पहला रिसर्च सेंटर दिया है। इसके बाद डीएवी, एसडी-32, जीसीजी-42 को भी रिसर्च सेंटर को मंजूरी मिल चुकी है।
पीयू प्रशासन को सभी विभागों को एंट्रेंस टेस्ट से पहले ही एमफिल और पीएचडी की खाली सीटों की जानकारी देनी चाहिए। इस संबंध में जल्द ही पीयू डीयूआई को ज्ञापन दिया जाएगा।
- चंदन राणा (पूर्व पीयू स्टूडेंट काउंसिल प्रेसिडेंट)