{"_id":"031afcea056e59daf160c4982dcaa4fe","slug":"application-form-for-jee-main-till-6-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह तक भरे जा सकेंगे जेईई मेन के फॉर्म ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
छह तक भरे जा सकेंगे जेईई मेन के फॉर्म
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 28 Dec 2013 09:30 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी, ट्रिपल आईटी और एनआईटी में एडमिशन के लिए प्रस्तावित ज्वॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मेन-2014 के ऑनलाइन फॉर्म अब छह जनवरी, 2014 तक भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन
यह आदेश सीबीएसई के ज्वॉइंट सेक्रेट्री (जेईई) रनबीर सिंह ने दिए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 26 दिसंबर थी।
इसका फायदा वर्ष 2012-13 में पास हुए स्टूडेंट और 2013-14 में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को होगा। ऑनलाइन फॉर्म वेबसाइट www.jeemain.nic.in पर भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन
जेईई मेन का आयोजन सीबीएसई कर रहा है। यह इंट्रेंस टेस्ट छह अप्रैल, 2014 को आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
छह जनवरी तक करीब 12 लाख आवेदन फॉर्म भरे जाने की उम्मीद है। अभी तक 10 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी फॉर्म भर चुके हैं।