फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   application for aipmt.

AIPMT के लिए एक दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

Sun, 30 Nov 2014 02:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 30 Nov 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
application for aipmt.

ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) 2015 के लिए आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी। लंबे इंतजार के बाद सीबीएसई ने तीन मई 2015 को होने वाली इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन शनिवार को जारी कर दी।

विज्ञापन


आवेदन संबंधी समस्याओं के लिए बोर्ड ने उत्तराखंड में नौ सुविधा केंद्र बनाए हैं। अभ्यर्थी एक से 31 दिसंबर 2014 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लेट फीस के साथ अभ्यर्थी तीन जनवरी से 31 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में नौ सुविधा केंद्र
परीक्षा आवेदन प्रक्रिया की दिक्कतें दूर करने के लिए सीबीएसई ने देशभर में 187 सुविधा केंद्र बनाए हैं। उत्तराखंड में ऐसे नौ केंद्र हैं।

देहरादून में स्कॉलर्स होम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जाखन और सीबीएसई रीजनल आफिस, कैंट रोड, हरिद्वार में शिवडेल स्कूल, जगजीतपुर, हल्द्वानी में डीएवी सेनेटरी पब्लिक स्कूल, रुड़की में मोंटफोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नैनीताल में बिरला विद्या मंदिर, अल्मोड़ा में आर्मी स्कूल, पंतनगर में कैंपस स्कूल, विवि और पौड़ी गढ़वाल में डीएवी पब्लिक स्कूल, कोटद्वार में सुविधा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू में भी एआईपीएमटी से दाखिला
एआईपीएमटी से बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी, आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) में भी दाखिले का मौका मिलेगा। एएफएमसी के लिए अभ्यर्थी को वेबसाइट पर सिर्फ पंजीकरण कराना होगा।

बोर्ड के मुताबिक एआईपीएमटी से हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, उड़ीसा, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी दाखिला लिया जाएगा। हर राज्य की 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटे की सीटों पर इस परीक्षा से एडमिशन मिलेगा।

यहां करें आवेदन : www.aipmt.nic.in

सिलेबस गत वर्ष जैसा ही रहेगा। बोर्ड साफ कर चुका है कि सिलेबस में बड़ा बदलाव नहीं होगा। जिन राज्यों की सीटें इससे भरेंगी, वहां के छात्रों के लिए एक परीक्षा से दो श्रेणी की सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा।
- डीके मिश्रा, निदेशक, अविरल क्लासेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed