फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   application for aipmt.

AIPMT में आवेदन के लिए अब बचे हैं दो दिन

Fri, 30 Jan 2015 01:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Jan 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
application for aipmt.

एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए होने वाले आल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) का आवेदन अब तक नहीं किया है तो जल्दी कीजिए।

विज्ञापन


एआईपीएमटी की आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी को बंद होने वाली है। इसके बाद कोई छात्र आवेदन नहीं कर सकेगा। चार फरवरी से आवेदन कर चुके छात्रों को आवेदन की गलतियां सुधारने का मौका दिया जाएगा। एआईपीएमटी का आयोजन सीबीएसई बोर्ड करता है।
विज्ञापन


31 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क और 31 जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है। इस लिहाज से शनिवार के बाद कोई भी छात्र एआईपीएमटी का आवेदन नहीं कर सकेगा। बोर्ड के मुताबिक चार फरवरी से ऑनलाइन त्रुटि सुधार का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र, स्टेट कोड, प्रश्नपत्र का माध्यम और राष्ट्रीयता को छोड़कर बाकी सभी विकल्पों में अपनी गलती सुधार सकता है। बोर्ड के मुताबिक अभ्यर्थी को पर्सनल जानकारी, फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक योग्यता आदि में सुधार का केवल एक मौका दिया जाएगा। चार फरवरी से 18 फरवरी तक त्रुटि सुधार किया जा सकता है।

सुधार के बाद अभ्यर्थी को उसकी एक पर्ची का प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखना होगा। अगर किसी सुधार में शुल्क की जरूरत पड़ी तो इसका भुगतान ई-चालान के माध्यम से करना होगा।

यहां करें आवेदन और त्रुटि सुधार : www.aipmt.nic.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed