बढ़ गई पीजी में आवेदन करने की डेट,जानें यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल पीजी कॉलेज में पीजी कोर्सेज में आवेदन की अंतिम तिथि को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है।
प्रवेश समन्वयक डॉ. राकेश जैन ने बताया कि अभी तक विवि ने स्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए हैं जिसकी वजह से तिथि बढ़ाई है। कॉलेज में एमकॉम की 80, एमए जियोग्राफी की 60 और एमए एंथ्रोपोलॉजी व साइकोलॉजी की 40-40 सीटें हैं।
प्रवेश के लिए स्नातक में 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। इसके अलावा यदि अभ्यर्थी अपनी फैकल्टी बदल रहा है जैसे कि जो कोर्स वह पीजी में लेना चाहता है यदि वह स्नातक में नहीं था तो स्नातक में न्यूनतम अंकों की अर्हता 55 फीसदी होगी।
यहां देखें, इग्नू में एडमिशन की डेट
राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में संचालित विभिन्न सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में जुलाई 2015 सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जून है।
केंद्र के समन्वयक डॉ. के. पांडेय ने बताया कि इसके बाद 16 से 30 जून तक 300 रुपये विलंब शुल्क केसाथ आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदन फार्म विश्वविद्यालय स्थित केंद्र के अलावा इग्नू के किसी भी अध्ययन केंद्र से लिए जा सकते हैं।
इस केंद्र पर साइबर लॉ, बौद्घिक सम्पदा, उपभोक्ता संरक्षण, मानवाधिकार, मानव तस्करी, अंतरराष्ट्रीय युद्घ विधि, समाज कार्य, अपराध न्याय प्रणाली, पर्यावरण एवं पेटेंट विधियों से संबंधित पाठ्यक्रमों का संचालन होता है।
अन्य डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन बिना विलंब शुल्क के 17 अगस्त और विलंब शुल्क के साथ 31 अगस्त तक किया जा सकता है।