{"_id":"5846b36d38f916de523d274bd70b9ff7","slug":"application-date-and-schedule-for-pg-courses-in-punjab-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PU: पीजी कॉर्सेज का एडमिशन शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
PU: पीजी कॉर्सेज का एडमिशन शेड्यूल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को डा. एसएस भटनागर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेकभनोलॉजी (यूआइसीईटी) के पीजी कोर्सेज का एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया।
विज्ञापन
एमई केमिकल, एमटेक पॉलिमर, एमएससी इंडस्ट्रीयल केमिस्ट्री, एमई फूड टेकभनोलॉजी और एमई केमिकल विद स्पेशलाइजेशन इन इंवायर्नमेंट इंजीनियरिंग के लिए 29 जून तक आवदेन किया जा सकता है।
विज्ञापन
एमई केमिकल, एमटेक पॉलीमर और केमिकल विद स्पेशलाइजेशन इन इंवायार्नमेंट इंजीनियरिंग के लिए 7 जुलाई सुबह 10 बजे यूआईसीईटी में इंटरव्यू होगा। एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, एमई फूड टेकभनोलॉजी के लिए 8 जुलाई को सुबह 10 से 11 बजे तक इंटरव्यू होगा।
विज्ञापन
मेरिट लिस्ट 9 जुलाई को चार बजे जारी की जाएगी, जबकि फाइनल लिस्ट 10 जुलाई दोपहर 2 बजे जारी की जाएगी। 13 जुलाई को वेटिंग लिस्ट लगेगी।