{"_id":"5dbafa5f997be412407c7fd4b6b7c4f8","slug":"apjaktu-launches-one-view-app-for-resul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इस मोबाइल एप से बस एक क्लिक में जानें अपना रिजल्ट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब इस मोबाइल एप से बस एक क्लिक में जानें अपना रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 27 Sep 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के छात्रों को अब अपना रिजल्ट देखने के लिए परेशान नहीं होना होगा। वे बस एक क्लिक पर अपने प्रवेश से लेकर अद्यतन सभी रिजल्ट देख सकेंगे। मोबाइल एप के अलावा इसका लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
शनिवार को प्राविधिक शिक्षा मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा ने विश्वविद्यालय में इस एप को लॉन्च किया। अभी तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए लगभग 126 लिंक हुआ करते थे जिसमें पुराने और नए रिजल्ट देखे जा सकते थे, लेकिन अब वन व्यू में जाकर छात्र जैसे ही अपना रोल नंबर फीड करेंगे उनके सभी रिजल्ट सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
किस विषय में कैरीओवर है, किसमें बैक सब पता चलेगा। फिलहाल विश्वविद्यालय ने इसमें सत्र 2008-09 में पासआउट बैच के अब तक के सभी रिजल्ट अपलोड किए हैं। इसके अलावा 2007 में पासआउट बैच का भी कुछ डाटा फीड हो गया है। जल्द ही विश्वविद्यालय की स्थापना से अब तक के सभी रिजल्ट इस पर होंगे।
विज्ञापन
एप लॉन्चिंग के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि प्रयास हो रहा है कि सत्र 2016-17 से पहले ही विश्वविद्यालय का नया परिसर शुरू हो जाए।