{"_id":"c471e32f81b14e61673b38f624a08070","slug":"annual-results-of-two-schools-declared-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शिक्षा ही मनुष्य को मनुष्य बनाती है'","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
'शिक्षा ही मनुष्य को मनुष्य बनाती है'
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 20 Mar 2014 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू सीनियर सेकेंडरी व हिंदू विद्या निकेतन स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इस अवसर पर हिंदू विद्या निकेतन में मुख्य अतिथि प्रेम नाथ नागपाल ने कक्षाओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय आने वाले बच्चों को सम्मानित किया।
कक्षा 6 में हर्ष मोहनियां कक्षा 7 में बिलाल कक्षा 8 में हेमलता कक्षा 9 में वर्षा कक्षा 11 आर्टस में फरहाना कक्षा 11 कार्मस में कनिका प्रथम स्थान पर रहे ।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रेम नाथ नागपाल जी ने बताया कि शिक्षा से ही गांव का देश का विकास संभव है। शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिसे मनुष्य पहनकर अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है तथा अपने अधिकारों के लिए लड़ सकता है शिक्षा ही मनुष्य को मनुष्य बनाती है।
विज्ञापन
शिक्षा की आचार-व्यवहार, शिष्टाचार, समाज में मान मरियादा प्रतिष्ठा दिलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस मौके पर नूंह शहर के गणमान्य व्यक्ति व हिंदू विद्या निकेतन आचार्य ओम प्रकाश बतरा व शीशपाल, राहुल, सुमित चावला, विजय पंडित, नंद किशोर, इश्वर कथूरिया, पवन शर्मा इत्यादि मौजूद थे।