{"_id":"d882adbc8f4a4b225e795bb84b9d853f","slug":"annual-program-in-ginious-public-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने गिद्दा डाल कर रंग जमाया","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बच्चों ने गिद्दा डाल कर रंग जमाया
अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 25 Nov 2013 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीनियस पब्लिक स्कूल, सेक्टर-69 में सालाना समागम कराया गया। इसमें स्त्री अकाली दल महासचिव अमनजोत कौर रामूवालिया मुख्य मेहमान थीं।
विज्ञापन
भारत विकास परिषद की प्रधान डॉ. उमा शर्मा खास मेहमान थीं। स्कूल के चेयरमैन गुरबीर सिंह बग्गा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। रामूवालिया और डॉ. उमा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सरस्वती वंदना के बाद छोटे बच्चों ने बम-बम भोले.. गीत पर डांस पेश किया। केजी के बच्चों ने गोविंदा आला रे.. प्रस्तुत किया।
विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने गीत, डांस व नाटक पेश किए। आठवीं और नौवीं कक्षा के बच्चों ने गिद्दा डाल कर रंग जमाया। प्रिंसिपल अंजू ने मेहमानों का स्वागत किया, मीनाक्षी सिंगला ने सालाना रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन
मंच संचालन शैली चीमा व शीतल शर्मा ने किया। लखविंदर कौर ने सभी का धन्यवाद किया।