Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Annual Job Fest in PU on 6 March

पीयू के छात्र हैं और रोजगार चाहिए तो ये देखें

Sun, 23 Feb 2014 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Feb 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
Annual Job Fest in PU on 6 March
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की ओर से 6 और 7 मार्च को आयोजित किए जा रहे वार्षिक जॉब फेयर 'अवसर-2014' के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के उद्देश्य से पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


पीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सैल, छात्र काउंसिल, यूआईएएमएस और यूआईईटी की ओर से संयुक्त तौर पर लगभग 35 कंपनियों के एचआर प्रमुख के साथ मिलकर छात्र-छात्राओं को टिप्स दिए गए। उन्हें इंटरव्यू की तैयारी, कंपनियों की जरूरतों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


पीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सैल के मानद निदेशक प्रो.एसके चड्ढा ने कहा कि अवसर के पहले दिन 6 मार्च को पीयू के प्रोफेशनल विभागों के छात्रों को रोजगार दिया जाएगा जबकि दूसरे दिन भाषा, विज्ञान और अन्य विभागों को छात्रों का चयन कंपनियां करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू के छात्रों ने इस साल बड़े स्तर पर कैंपस प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराई है। पीयू में पिछले दो सालों से अवसर का आयोजन हो रहा है, जिसमें कई नामी कंपनियां पीयू के विद्यार्थियों को रोजगार देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed