{"_id":"9f93eb40041329b2c602459fe8fa94e3","slug":"annual-function-at-hpu-b-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आरब्धि-2014’ में छात्रों ने मचाया धमाल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
‘आरब्धि-2014’ में छात्रों ने मचाया धमाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 14 May 2014 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपी यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के वार्षिक फेस्टिवल ‘आरब्धि-2014’ के दूसरे दिन नाटी, भंगड़ा, चंबयाली डांस पर खूब धमाल हुआ। छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर रंग जमाया।
विज्ञापन
एचपीयू सभागार में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शालवी, शगुन, गजल, अंकिता, अपूर्वा और साथी छात्राओं ने ‘म्हारा साब गाना घटी’ गीत पर मराठी नृत्य लावणी की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
स्मृति, अनिल कुमार, वंदना, चंदन, विक्रम सिंह, सचिन मेधावी, ईशानी, कृतिका, राकेश, सचिन और साथी छात्र कलाकारों ने पारंपरिक परिधान में सजकर ‘लाल चिड़िये’, ‘चिटा ओ तेरा चोला’ गीतों पर चंबयाली नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
अनिल, विपुल, अभिनव दखड़, मेधावी, तनवी गोयल व साथी छात्रों ने मुंशी प्रेम चंद के गरीबी पर लिखे नाटक ‘कफन’ में अपनी अदाकारी से गरीब की मनोदशा और मजबूरियों को दर्शाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में अखिल, ज्योति और साथी कलाकारों ने ‘आजा नी बहाना करके सेर ता करें’ जैसे गीतों पर धमाकेदार भांगड़ा की प्रस्तुति दी।
कोरियोग्राफी भी रहे आकर्षक
कलाकार और निर्देशक मुनीश द्वारा तैयार की साहेबा, मिर्जा पर तैयार की कोरियोग्राफी की प्रस्तुति भी शानदार रही जिसमें शिल्पा और विक्रम ने अदाकारी की। आरसी ग्रुप के बच्चों जितेंद्र, सूरज, संचिता, पूजा, सुमन, मोहित और साथी ने ‘हिप होप’ डांस आइटम पेश किया।
अंत में शिल्पा, प्रीति, प्रिया, अखिल, इजात और साथी छात्रों ने ‘सायरा बानुए’ गीत पर नाटी की प्रस्तुति देकर धमाल मचाया। अंत में अभिनव ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और और फेस्टिवल को सफल बनाने में सहयोग करने पर सभी छात्रों का आभार जताया।