फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Announce the results of B.Tech, SOS has increased the application date.

बीटेक का रिजल्ट घोषित, SOS की आवेदन तिथि बढ़ी

Fri, 23 Jan 2015 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला/हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला/हमीरपुर Updated Fri, 23 Jan 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
Announce the results of B.Tech, SOS has increased the application date.

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक एवं रजिस्ट्रार मनोज कुमार ने बताया कि दिसंबर माह में बीटेक के आठवें सेमेस्टर परीक्षार्थियों के लिए गोल्डन चांस दिया गया था।

विज्ञापन


परीक्षा के बीस दिनों के बाद परिणाम निकालना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं राज्य मुक्त विद्यालय से मिडल, मैट्रिक और जमा दो की वार्षिक परीक्षा को आवेदन करने से चूके विद्यार्थियों को बोर्ड ने एक मौका दिया है।

एसओएस छात्रों को राहत, बढ़ी आवेदन तिथि

Announce the results of B.Tech, SOS has increased the application date.

राज्य मुक्त विद्यालय से मिडल, मैट्रिक और जमा दो की वार्षिक परीक्षा को आवेदन करने से चूके विद्यार्थियों को बोर्ड ने एक और मौका देने का फैसला लिया है। अब ऐसे विद्यार्थी विलंब शुल्क के साथ 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

इससे पूर्व शिक्षा बोर्ड ने 22 जनवरी तक की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन बीच में दस दिन की स्कूलों में अवकाश के कारण अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया को पूरा नहीं कर सके। इसलिए विद्यार्थियों ने स्कूल शिक्षा बोर्ड से तिथि आगे बढ़ाने की मांग उठाई थी।

विद्यार्थियों की मांग पर 21  जनवरी के अंक में ‘अमर उजाला’ ने खबर भी प्रकाशित की थी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के नए जारी शेड्यूल के अनुसार मार्च 2015 में संचालित वार्षिक परीक्षा के लिए 31 जनवरी तक पंजीकरण परीक्षा फार्म 500 रुपये और रि-अपीयर फार्म 300 रुपये प्रति विषय जमा करवा सकते हैं।

बोर्ड के कार्यकारी सचिव बलवीर ठाकुर ने बताया कि 31 जनवरी के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से भी आवेदन फार्म डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed