{"_id":"f8de3e7abdc3102ba031283c46a20344","slug":"announce-of-examination-datesheet-for-teachers-recruitment-see-here-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीटी भर्ती, जेबीटी परीक्षा का शेड्यूल घोषित, देखिए","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एनटीटी भर्ती, जेबीटी परीक्षा का शेड्यूल घोषित, देखिए
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 04 Dec 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग (एनटीटी) भर्ती परीक्षा 31 जनवरी और जूनियर बेसिक टीचर्स (जेबीटी) भर्ती परीक्षा एक फरवरी को होगी। परीक्षा का शेड्यूल वीरवार को घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
एनटीटी के 489 और जेबीटी के 103 पदों के लिए शिक्षा विभाग लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। शिक्षा विभाग वर्षों बाद इतने बड़े स्तर पर शिक्षक भर्ती करने जा रहा है। स्कूल स्तर पर शिक्षकों की भर्ती के लिए सीटीईटी अनिवार्य करने से इस बार आवेदन कम हो सकते हैं।
विज्ञापन
क्या रहेगा शेड्यूल
एनटीटी परीक्षा 31 जनवरी को दो चरणों में होगी। पहला पेपर सुबह 10 से 12 बजे और दूसरा पेपर दोपहर बाद तीन से पांच बजे तक होगा। जेबीटी की परीक्षा एक फरवरी सुबह 10 से 12 और दोपहर बाद तीन से पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड 20 से 29 जनवरी शाम पांच बजे तक डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
15 फरवरी को आ सकता है रिजल्ट
परीक्षा के सवालों की आंसर की छह फरवरी को जारी की जाएगी। किसी भी तरह की आपत्ति 10 फरवरी दोपहर दो बजे तक दर्ज कराई जा सकेगी। शिक्षा विभाग 15 फरवरी तक रिजल्ट घोषित कर सकता है। डीपीआई (स्कूल) के अनुसार, परीक्षा का मीडियम केवल अंग्रेजी ही होगा। किसी लैंग्वेज पेपर में यह नियम लागू नहीं होगा।
टीजीटी की फीस जमा करवाने का आज आखिरी दिन
शिक्षा विभाग ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) के 548 पद भरने के लिए दो दिसंबर तक आवेदन मांगे थे। आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को शुक्रवार दोपहर दो बजे तक संबंधित बैंक में फीस जमा करनी होगी। 11 दिसंबर सुबह 11 बजे फीस कंफर्मेशन लिस्ट जारी की जाएगी।