फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amity university opt course of queen mary university of london

लंदन की यूनिवर्सिटी के कोर्स से पढ़ेंगे ये छात्र

Tue, 18 Feb 2014 11:59 AM IST
Updated Tue, 18 Feb 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
Amity university opt course of queen mary university of london

जल्द ही छात्रों को नोएडा में लंदन की एतिहासिक क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी (क्यूएमयू) की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इसकी शुरुआत इंजीनियरिंग, साइंस और मैनेजमेंट के कॉन्टिनेंट कोर्सों से होगी, जिसके बाद लॉ, नेनो मेटिरियल और बायो साइंस जैसे कोर्सों में भी पढ़ाई होगी।

विज्ञापन


इन कोर्सों का एक हिस्सा क्यूएमयू लंदन के शिक्षकों की ओर से ही पढ़ाया जाएगा। इसके तहत कई अंग्रेज शिक्षकों के नोएडा आने की भी आशा जताई जा रही है। ऐसा होता है तो यह एक अनोखी पहल होगी।
विज्ञापन

एमिटी यूनिवर्सिटी करेगी इस नए कोर्स की शुरुआत

Amity university opt course of queen mary university of london

इन कोर्सों की शुरुआत एमिटी यूनिवर्सिटी की ओर से की जाएगी। इसके लिए क्यूएमयू के सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को एमिटी यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इस मौके पर क्यूएमयू की इंटरनेशनल पार्टनरशिप डेवलपमेंट ऑफिसर हैरियट हाउस ने कहा कि उनकी यूनिवर्सिटी उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के छात्रों को ज्यादा से ज्यादा मौके देना चाहती है।

इस श्रेणी में चीन के साथ ड्यूअल डिग्री कोर्स चलाए जा रहे हैं, जहां 50 फीसदी पढ़ाई बीजिंग की फैकल्टी और 50 फीसदी कोर्स की पढ़ाई क्यूएमयू के शिक्षक कराते हैं। इस तरह के कोर्स यहां भी शुरू किए जाएंगे। एमिटी के ग्रुप एडिशनल वीसी डॉ. गुरिंदर सिंह ने कहा कि जल्द ही तीन कॉन्टिनेंट कोर्स शुरू होंगे। इसके अलावा रिसर्च के भी कोर्स तैयार किए जा रहे हैं। इस मौके पर डॉ. ललित भारद्वाज, प्रोफेसर अभय बंसल और डॉ. पीके पॉल ने विदेशी प्रतिनिधि मंडल को स्थानीय संस्थानों की जानकारी दी।

पश्चिम अफ्रीका के भी कोर्स पढ़ाने की तैयारी

Amity university opt course of queen mary university of london

लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी के कोर्स के पढ़ाने की चर्चा होन के बाद पश्चिम अफ्रीका की केलावी यूनिवर्सिटी के कोर्स की भी चर्चा की जा रही है। इस यूनिवर्सिटी की ओर से वैकल्पिक ऊर्जा, कृषि एवं खाद्यान्न संरक्षण, रासायनिक प्रक्रिया, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में एमिटी यूनिवर्सिटी के साथ संयुक्त कोर्स चलाएगी।

इसके अलावा ई-लर्निंग, डिस्टेंस एजुकेशन के साथ छात्रों के लिए शॉर्ट टर्म कोर्स संचालित किए जाएंगे। इस तरह के प्रोग्राम से छात्रों को काफी लाभ होगा। छात्रों को न केवल ग्लोबल एजुकेशन का आइडिया मिल जाएगा, ‌बल्कि शिक्षकों को भी काफी इम्पॉटेंट जानकारियां हासिल हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed