फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amity International School: emotional alumni meet-2013

क्यों भावुक हो गए एमिटी स्कूल के एलुमिनाई?

Wed, 01 Jan 2014 11:09 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 01 Jan 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
Amity International School: emotional alumni meet-2013

एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में पूर्व छात्रों के लिए एलुमनाई मीट 2013 का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में करीब 200 पूर्व छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया व अपने पुराने दिनों को याद किया।

लेकिन एक छात्र साथ गुजारे दिनों की कुछ खट्टी-मीठी यादों को शेयर करने लगा।

देखते ही देखते एक श्रंखला शुरू हो गई। सब एक-एक करके साथ गुजारे कई हसीन लम्हों को याद करने लगे।

इसी बीच कुछ छात्रों की आंखें भर आईं। धीरे-धीरे सभी छात्र भावुक हो गए और एक दूसरे को गले लगाकर खूब आंसू बहाए।

इस मौके पर छात्रों के लिए क्विज और विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। स्कूल के पूर्व छात्रों ने गीत गाया और नृत्य भी किया।

इस अवसर पर स्कूल की चेयरमैन डॉ. अमिता चौहान, प्रिंसिपल रेणु सिंह ने छात्रों का स्वागत किया।

चेयरमैन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य होता है कि यहां के पूर्व छात्र निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ें।

उन्होंने छात्रों के सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। इस अवसर पर एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed