फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amazingly first cutoff list of DU goes beyond 100 percent

डीयू में एडमिशन के लिए 100% से भी ज्यादा अंक!

Thu, 25 Jun 2015 02:32 PM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 02:32 PM IST
विज्ञापन
amazingly first cutoff  list of DU goes beyond 100 percent

दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कट ऑफ लिस्ट जारी हो चुकी है और इसके साथ ही डीयू में एडमिशन पाने का सपना देखने वाले कई छात्रों को निराशा हाथ लगी है।क्योंकि डीयू के कुछ कॉलेज ऐसे हैं जिनमें एडमिशन पाने के लिए 100 फीसदी से भी ज्यादा अंकों की जरूरत है।

विज्ञापन


हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि डीयू के कुछ कॉलेजों की कटऑफ लिस्ट 100 प्रतिशत के पार है। यहां केवल उन्हीं बच्चों को एडमिशन मिल सकता है जिनके अंक 100.75 प्रतिशत हों। ये कॉलेज हैं श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हंसराज, लेडी श्रीराम कॉलेज। इन कॉलेजों में अगर साइकोलॉजी (ऑनर्स) कोर्स में भी एडमिशन चाहिए तो आपके बेस्ट ऑफ फोर सब्जेक्ट में 100.5 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
विज्ञापन


यहां ये बात ध्यान देने योग्य है कि 100 से अधिक अंक प्रतिशत केवल उन्हीं बच्चों को लाने हैं जिन्होंने 12वीं में इकोनॉमिक्स नहीं लिया था और ग्रैजुएशन में वो इकोनॉमिक्स से पढ़ना चाहते हैं। क्योंकि ऐसे छात्रों के बेस्ट ऑफ फोर सब्जेक्ट के कुल अंक प्रतिशत में से एडमिशन देते समय 2.5 प्रतिशत अंक घटा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है 100 प्रतिशत पार का गणित

amazingly first cutoff  list of DU goes beyond 100 percent

अगर आप ध्यान से देखें तो आप पाएंगे कि डीयू के किसी कॉलेज का कटऑफ 100 प्रतिशत से ऊपर नहीं गया है लेकिन इसके साथ एक शर्त भी जुड़ गई है। ये शर्त उन छात्रों पर लागू होती है जो 12वीं में किसी और सबजेक्ट से पढ़े हैं और ग्रैजुएशन किसी दूसरे सबजेक्ट से करना चाहते हैं।

अगर आपको श्रीराम कॉलेज में इकोनॉमिक्स में एडमिशन लेना है तो वहां की पहली कटऑफ 98.25% है। लेकिन ये प्रतिशत आपके लिए तब 100 के पार हो जाएगी जब आपने 12वीं में इकोनॉमिक्स नहीं ली थी।

ऐसे में आपके सारे सबजेक्ट मिलाकर भी अगर 98.25 प्रतिशत हो जाते हैं तो आपका एडमिशन मुश्किल है। क्योंकि ऐसी स्थिति में आपके कुल नंबरों (98.25%) में से 2.5% घटाया जाएगा जो 95.75% हो जाएगा।

यानी अगर आपने 12वीं में इको नहीं लिया था तो आप पहली कटऑफ में इन कॉलेजों में एडमिशन पाने के लिए 100 प्रतिशत से ज्यादा अंकों की जरूरत पड़ेगी जो व्यावहारिक नहीं है। मतलब साफ है कि जिन्होंने 12वीं में इको नहीं लिया है उन्हें ग्रैजुएशन में ‌इन कॉलेजों में एडमिशन नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed