फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amazing girls in BSc Final Result

बीएससी फाइनल रिजल्ट में लड़कियों का कमाल

Wed, 09 Jul 2014 07:39 PM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
Amazing girls in BSc Final Result

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने मंगलवार देर शाम को बीएससी फाइनल ईयर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। यह 98 फीसदी रहा। ऊना जिले के भटोली कॉलेज की छात्रा जसप्रीत ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है।

विज्ञापन


लड़कियों ने पिछले परीक्षा परिणामों की तरह इस बार भी लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। मैरिट लिस्ट में 10 में से 6 पायदान पर लड़कियों का कब्जा है।

जसप्रीत कौर ने 2000 में से 1813 अंक (90.65) लिए। डीएवी कॉलेज कांगड़ा की पल्लवी ने 1778 अंक (88.9) लेकर दूसरा और गवर्नमेंट कॉलेज घुमारवीं (बिलासपुर) के छात्र शिवम कुमार ने 88.65 फीसदी अंकों के साथ मेरिट में तीसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन

2823 छात्र हुए उतीर्ण

Amazing girls in BSc Final Result

परीक्षा में बैठे 2880 छात्रों में से 2823 ने परीक्षा पास की है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल ने कहा कि परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्रों की काउंसलिंग को देखते हुए बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम भी जल्द घोषित कर दिया जाएगा।

विवि की साइट पर देखें रिजल्ट

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल ने कहा कि रविवार को घोषित बीकॉम फाइनल और मंगलवार को घोषित बीएससी फाइनल का परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट hpuniv.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

ये हैं बीएससी के टॉपर

Amazing girls in BSc Final Result

जसप्रीत कौर 1813 अंक (90.65) फीसदी एवीएसडी कॉलेज भटोली, पल्लवी 1778 अंक (88.9) फीसदी डीएवी कॉलेज कांगड़ा, शिवम कुमार 1773 नंबर 88.65 प्र‌तिश्‍ात गवर्नमेंट कॉलेज घुमारवीं, विकास नड्डा 723 (88.65) गवर्नमेंट कॉलेज सरकाघाट, बिंदु 1720 (86) गवर्नमेंट कॉलेज घुमारवीं, हिमानी शर्मा 1720 (86)डीएवी कॉलेज कांगड़ा, मधुबाला 1711 (85.55)गवर्नमेंट कॉलेज नादौन, शालू ठाकुर 1708 (85.4) गवर्नमेंट कॉलेज अंब, शिखा ऐरे 1707 (85.35) गवर्नमेंट कॉलेज ऊना, जीवन सिंह 1705 (85.25) गवर्नमेंट कॉलेज मंडी, विनीत शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज मंडी मै‌रिट ‌लिस्‍ट में दसंवे पायदान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed