{"_id":"3e8cb77a0bc3923bac39b85456a27952","slug":"amar-ujala-vote-awareness-campaign-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ने समझाया मतदान करने का महत्व","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अमर उजाला ने समझाया मतदान करने का महत्व
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Apr 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘मतदान का महत्व’ सेमिनार आयोजित किया गया।
प्रणय मीडिया ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से करवाए गए इस कार्यक्रम में विभिन्न सेक्टर्स की वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के फील्ड जनरल मैनेजर केके तनेजा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सेक्टर-40 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा ने कहा कि आप अपने अंदर झांक कर देखें, आपके वोट की बहुत कीमत है।
उन्होंने कहा कि लोग बहुत से कामों के लिए वक्त निकाल लेते हैं, लेकिन वोटिंग के लिए समय नहीं निकाल पाते। जबकि, ऐसा नहीं होना चाहिए। एक वोट ही सरकार बदल भी सकती है और अच्छी सरकार बना भी सकती है।
विज्ञापन
हमें अपने वोट के महत्व को समझना चाहिए। अन्य रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने भी कुछ ऐसे ही विचार रखे। बता दें कि शहर में 10 अप्रैल को चुनाव है।
युवा वोटर्स आना होगा आगे
देश के युवा वोटर मतदान करने में कम रुचि लेते हैं। मतदान के लिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आगे आना चाहिए। वोट देना हमारा कर्तव्य है। अभी भी मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने की बहुत जरूरत है।
पिछले चुनाव में ऐसी बहुत सीटें थीं, जहां जीत का अंतर बहुत ज्यादा था। जहां कम लोग वोट देते हैं, वहां सशक्त सरकार नहीं बन सकी। अगर, अधिक मतदान होगा तो एक मजबूत सरकार बन सकेगी।
सतिंदर सिंह बैंस, स्थानीय संपादक, अमर उजाला
हमें संविधान का सम्मान करना चाहिए
वोट का अधिकार हमें देश के संविधान ने दिया है। इसलिए हमें अपने देश के संविधान का सम्मान करते हुए अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। हमें मिलकर एक अच्छी सरकार बनानी होगी। इसलिए वोट जरूर दें।
सुदर्शन मौदगिल, एडवोकेट
‘अमर उजाला’ की अच्छी पहल
‘अमर उजाला’ ने यह एक बहुत ही अच्छी पहल की है। हमें खुद भी लोगों को जागरूक करना चाहिए। आजकल तो सोशल मीडिया बहुत बढ़ चुका है। युवाओं को इससे एक-दूसरे को वोट के लिए प्रेरित करना चाहिए। हमें यह सोचना चाहिए कि हमारी एक वोट भी बहुत कीमती है और कई बार एक वोट से ही अच्छी सरकार बनते-बनते रह जाती है।
केके तनेजा, फील्ड जनरल मैनेजर
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
हम अपना ज्यादा समय सरकार की आलोचना में निकाल देते हैं। हम हर समय यही कहते हैं कि सरकार ने कुछ नहीं किया, लेकिन सवाल ये भी है कि हमने क्या किया? क्या हमने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए मतदान किया। अगर हम मतदान नहीं करेंगे तो हमें सरकार को कोसना भी नहीं चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि वोट का इस्तेमाल जरूर करें।
सतीश आमेरिया