{"_id":"d0f7e04e398b8a5141a5b072c922bf7e","slug":"amar-ujala-talent-hunt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"SMS भेजकर लें अमर उजाला के टैलेंट हंट में भाग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
SMS भेजकर लें अमर उजाला के टैलेंट हंट में भाग
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 15 Dec 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला और वीआर क्लासेज की ओर से संयुक्त तौर पर आयोजित की जा रही बौद्धिक प्रतिभा खोज परीक्षा अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
परीक्षा में अब तक 5642 छात्र हिस्सा ले चुके हैं। जो छात्र वंचित रह गए हैं, वे अब भी एसएमएस भेजकर परीक्षा का हिस्सा बन सकते हैं। वीआर क्लासेज के एमडी वैभव राय ने बताया कि यह परीक्षा पूर्ण रूप से निशुल्क है।
हेल्पलाइन नंबर पर भेजें SMS
इसमें दसवीं, 11वीं और 12वीं के दस-दस छात्रों का चयन निशुल्क इंजीनियरिंग व मेडिकल कोचिंग के लिए किया जाएगा। जो छात्र वंचित रह गए हैं, वे अपना नाम, कक्षा और स्कूल का नाम लिखकर हेल्पलाइन नंबर 9219022355 पर एसएमएस कर सकता है। संबंधित छात्र बताई गई तिथि पर सहस्त्रधारा रोड स्थित संस्थान में आईक्यू परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
राय ने बताया कि छात्रों के पास इसके लिए केवल सात दिन का वक्त बचा है। परीक्षा सिर्फ 15 मिनट की होगी। इसके बाद छात्र तय कर पाएंगे कि वह इंजीनियरिंग या मेडिकल में कहां तक अपना भविष्य बना सकते हैं। एसएमएस से पंजीकृत छात्रों की परीक्षा 20 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन