{"_id":"d24b135bb3db4d1c96aaa50a68ac1b5d","slug":"amar-ujala-shimla-prize-distribution-function-on-1st-july-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 जुलाई को होगा अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
1 जुलाई को होगा अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 23 Jun 2015 08:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के नंबर वन समाचार पत्र अमर उजाला का ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह - 2015’ एक जुलाई को होटल पीटरहॉफ शिमला में होगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
समारोह में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं की मेरिट सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। इसके अलावा शिमला शहर के स्कूलों के टॉपर बच्चे भी पुरस्कृत किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस समारोह में सौ से ज्यादा मेधावी बच्चों को प्रमाणपत्र और मेडल से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम सुबह दस बजे शुरू होगा। हिमाचल प्रदेश के होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए अमर उजाला यह भव्य समारोह हर साल आयोजित करता है।
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविदें समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।