फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Scholarship for Brillient Students

मेधावियों के सपनों को पंख देगा 'अमर उजाला'

Thu, 10 Jul 2014 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Jul 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Scholarship for Brillient Students

घर के आर्थिक हालात ठीक नहीं, लेकिन पढ़ने की ललक है। ऐसे ही मेधावी विद्यार्थियों के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ योजना शुरू की जा रही है।

विज्ञापन


अमर उजाला के नवोन्मेषक स्व. अतुल माहेश्वरी के नाम पर शुरू हो रही इस छात्रवृति से मेधावी विद्यार्थियों को अपने सपने पूरी करने में मदद मिलेगी।

इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य ऐसे मेधावी विद्यार्थियों की आर्थिक तौर पर मदद करना है जिन्हें नियमित तौर पर महंगी हो रही शिक्षा को हासिल करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

सिंतबर के पहले सप्ताह में होगी परीक्षा

Amar Ujala Scholarship for Brillient Students

इस छात्रवृत्ति योजना के तहत अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में कई शहरों में परीक्षा ली जाएगी। यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए होगी जिनके परिवार की सालाना आय डेढ़ लाख रुपये से कम है।

सात ही पिछली परीक्षा में उनके 60 फीसदी अंक होना जरूरी हैं। परीक्षा में बैठने को इच्छुक विद्यार्थी अमर उजाला में प्रकाशित हुए फार्म को भरकर अमर उजाला के कार्यालय में जमा करा सकते हैं। फाउंडेशन की ओर से इस परीक्षा में सफल रहे 225 विद्यार्थियों को हर साल 15 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स भी दे सकते हैं परीक्षा

Amar Ujala Scholarship for Brillient Students

यह परीक्षा चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के साथ साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तर-प्रदेश, उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के अलग अलग शहरों में आयोजित होगी।

नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ साथ ग्रेजुएशन कर रहे विद्यार्थी भी इस परीक्षा के लिए पात्र होंगे। इस परीक्षा में विद्यार्थियों को वस्तुनिष्ठ (मल्टीपल च्वाइस) प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें मुख्य तौर पर सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed