फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Quiz Contest Event

अमर उजाला का क्विज कांटेस्ट, छात्र तैयार

Sat, 15 Feb 2014 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Feb 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Quiz Contest Event
अमर उजाला डॉट कॉम ने जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा के सहयोग से 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए ‘द फाइनल काउंटडाउन’ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम वीरवार को गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-46 डी में हुआ। इसमें 12वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने अपनी तैयारी परखी। क्विज में सिलेबस पर आधारित मेडिकल, नॉन मेडिकल, कामर्स तथा आर्ट्स स्ट्रीम से संबंधित सवाल शामिल थे। 

12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अमर उजाला डॉट कॉम ने जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा के सहयोग से ‘द फाइनल काउंटडाउन’ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन


इसमें चंडीगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रों के 250 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इसमें चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों, डीसी मॉडल स्कूल, पंचकूला तथा दून इंटरनेशनल स्कूल मोहाली के विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के नतीजे सप्ताहभर में घोषित कर दिए जाएंगे। इसमें उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को फाइनल राउंड के लिए जीएलए यूनिवर्सिटी में बुलाया जाएगा।

अमर उजाला के डिजिटल के सेल्स हेड अवनींद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्यक्रम नौ शहरों में करवाया जा रहा है। हर शहर से पांच विद्यार्र्थी चुने जाएंगे। उन्हें फाइनल राउंड के लिए जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा बुलाया जाएगा।

वहां हर शहर के पांच विजेताओं में से हर शहर के एक विजेता को स्मार्ट फोन दिया जाएगा। सभी शहरों से पहला स्थान पाने वाले को लैपटॉप, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले प्रतिभागी को टैबलेट दिया जाएगा।

अमर उजाला डिजिटल के असिस्टेंट मैनेजर आलोक अवस्थी और आशीष ने इस पेपर को कंडक्ट करवाया। उन्होंन बताया कि यह आठवां शहर है। यह परीक्षा मथुरा, बरेली, देहरादून, लखनऊ, ग्वालियर, पटना, जमशेदपुर, चंडीगढ़ और शिमला में की जा रही है। यह परीक्षा देने वाले हर प्रतिभागी को सर्टिफिकेट दिया जाएगा।   

आटर्स स्टूडेंट्स पूनम, पूजा, संगीता, सुनीता, प्रीति, कमलेश और दीपा ने बताया कि इस पेपर से उन्हें 12वीं के फाइनल एग्जाम में काफी मदद मिलेगी। इससे उन्हें अपनी कमियों का पता चला है। साथ ही किस विषय में ज्यादा मेहनत की आवश्यकता है।

नॉन मेडिकल स्टूडेंट्स आशुतोष, पूजा और अमन ने बताया कि उन्हें इस पेपर से उनके सिलेबस के साथ सामान्य ज्ञान की जानकारी भी मिली। इससे उन्हें आगे की परीक्षाओं में कठिनाई नहीं होगी।


आटर्स स्टूडेंट्स यादविंदर, संदीप और गुरमीत सिंह ने बताया कि इस पेपर से उनका मनोबल बढ़ा है। उन्होंने अमर उजाला डॉट कॉम की इस पहल को सराहनीय बताया।

अमर उजाला का धन्यवाद। यह एक अच्छा कदम है। इस पेपर से बच्चों की तैयारी हो जाती है। यह इवेंट शुरूआती दौर में किया जाना चाहिए। इससे बच्चों को उनकी कमियों और अच्छाइयों का पता लगेगा।
-सुदेश राघव, प्रिंसिपल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed