फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amar ujala medhavi chattra samman samaroh

कुछ ही देर में मुख्यमंत्री करेंगे ‘अमर उजाला’ के मेधावी छात्रों का सम्मान

Wed, 01 Jul 2015 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 01 Jul 2015 08:21 AM IST
विज्ञापन
amar ujala medhavi chattra samman samaroh

‘अमर उजाला’ के ‘मेधावी छात्र सम्मान-2015’ में प्रदेश भर के होनहार विद्यार्थियों का सम्मान आज किया जाएगा। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अपने हाथों से मेधावियों को पुरस्कृत करेंगे। इस मौके राज्य सरकार की ओर से मेधावी स्टूडेंट्स को एक-एक साइकिल भी प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए मंगलवार शाम से ही प्रदेश भर के मेधावी विद्यार्थी राजधानी में जुटने लगेंगे।
विज्ञापन


पिछले वर्ष की तरह इस साल भी ‘अमर उजाला’ की ओर से यूपी बोर्ड की परीक्षा में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हर जनपद से पहला स्थान हासिल करने वाले और प्रदेश भर के टॉप टेन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मेधावी छात्र सम्मान-2015’ में पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों को रमाबाई अंबेडकर मैदान रैली स्थल पर मंगलवार शाम को ठहराया गया।

आज सुबह विद्यार्थियों को बस द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पर लाया गया है। यहां पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। ‘अमर उजाला’ की ओर से मेडल व प्रमाण पत्र के साथ ही मुख्यमंत्री अपनी ओर से मेधावियों को साइकिल भी प्रदान भी करेंगे।

मुख्ममंत्री के साथ ही समारोह में राज्य सरकार के मंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed