{"_id":"5ae6dc349a16f62d8d8681d1a4d9953f","slug":"amar-ujala-helpline-for-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्पलाइनः कम अंकों से न घबराएं, भविष्य की रणनीति बनाएं","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
हेल्पलाइनः कम अंकों से न घबराएं, भविष्य की रणनीति बनाएं
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 28 May 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद अब छात्रों और अभिभावकों के लिए अगली चिंता विषय और कोर्स के चयन को लेकर है।
विज्ञापन
कई छात्र परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने की वजह से चिंताग्रस्त हैं, तो कई को समझ ही नहीं आ रहा है कि वह किस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। बुधवार को ‘अमर उजाला’ हेल्पलाइन में प्रदेशभर से तमाम युवाओं और अभिभावकों ने इस तरह के सवाल पूछे। पेश हैं उससे जुड़े कुछ सवाल और हमारे विशेषज्ञों की ओर से दिए गए जवाब।
सवाल : मैंने हाल ही में 57 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कॉमर्स से उत्तीर्ण की है। क्या मुझे बीकॉम में दाखिला मिल सकता है। - पुष्कर रावत, देहरादून
विज्ञापन
जवाब : दून के एसजीआरआर और डीबीएस कॉलेज में बीकॉम की मेरिट काफी हाई जाती है। डीएवी कॉलेज में मेरिट थोड़ा नीचे होने के चलते दाखिला संभव है। फिर भी अगर दाखिला न मिले तो आप श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध रायपुर डिग्री कालेज के अलावा प्राइवेट बीकॉम की परीक्षा भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
सवाल : मैंने बीएससी पीसीएम से पास की है। अब किस दिशा में कॅरियर बना सकते हैं। - दीन मोहम्मद, विकासनगर
जवाब : बीएससी करने के बाद आपके पास तमाम विकल्प खुले हैं। आप बीएड करके शिक्षण की दिशा में जा सकते हैं। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। फिजिक्स, केमिस्ट्री या मैथ्स में से किसी भी विषय में एमएससी कर सकते हैं।
सवाल : मैंने 63 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की है। समझ नहीं आ रहा है कि क्या करूं। - यश अरोड़ा, काशीपुर
जवाब : 12वीं पास करने के बाद सबसे पहले उस विषय को समझें, जिसमें आपकी सबसे ज्यादा रुचि हो। कोशिश करो कि उसी विषय में आगे की पढ़ाई का प्लान बनाओ।
सवाल : मैंने 85 प्रतिशत अंकों के साथ इसी साल 12वीं पास की है। क्या मैं दिल्ली विवि से बीएससी ऑनर्स कर सकता हूं। - पीयूष, पिथौरागढ़
जवाब : दिल्ली विवि के शीर्ष चार कॉलेजों में गत वर्ष 91 प्रतिशत तक ही बीएससी ऑनर्स में दाखिला मिला था। इतना जरूर है कि डीयू के कुछ कॉलेजों में आपको दाखिला मिल सकता है।
सवाल : मैंने हाल ही में 11वीं की परीक्षा पास की है। 12वीं के बोर्ड एग्जाम की बात दिमाग में आते ही पढ़ाई से मन हटने लगा है। कृप्या उपाय सुझाएं। - मौ. जकी, रुड़की, स्वाती ऋषिकेश
जवाब : पढ़ाई के लिए सबसे पहले दिमाग से बोर्ड का डर निकाल दें। आप अगर निरंतर पढ़ाई करेंगे तो निश्चित तौर पर अच्छे अंक लेकर आएंगे। ज्यादा अपेक्षाएं और सपने पालने के बजाए फिलहाल कोशिश कीजिए कि विषयवार पढ़ाई करें। हर दिन कम से कम तीन घंटे का टाइम शेड्यूल बनाकर पढ़ाई करें। जो विषय जब पढ़ने का मन करे तो उसे उसी वक्त पढ़ें।
सवाल : मैंने 12वीं पास की है। सभी विषयों में अच्छे अंक हैं लेकिन कंप्यूटर साइंस में कुछ कम रह गए हैं। समझ नहीं आ रहा कि इंजीनियरिंग में कौन सी ट्रेड में दाखिला लूं। - अक्षिता, हरिद्वार
जवाब : अगर आप इंजीनियरिंग में कॅरियर बनाना चाहती हैं तो सबसे पहले यह देखें कि किस विषय से जुड़ी इंजीनियरिंग आपको पसंद है। भले ही कंप्यूटर साइंस में अंक कम हैं लेकिन अगर आपको इसमें रुचि है तो आपके लिए बेहतर होगा। इसमें कॅरियर की खूब संभावनाएं हैं।
सवाल : मेरे बेटे ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ 12वीं पास की है। ग्रेजुएशन के लिए कौन सा विषय बेहतर होगा। - मौ. असगर, अभिभावक
जवाब : ग्रेजुएशन में विषय के चयन के लिए सबसे पहले यह जानें कि आपका बच्चा साइंस स्ट्रीम लगातार रखना चाहता है या किसी और दिशा में उसका रुझान है। उस हिसाब से विषय का चयन करें तो बेहतर होगा। वैसे आपको पास बीए, बीएससी, बीकॉम सहित तमाम ग्रेजुएशन कोर्स करने का मौका है।
सवाल : मैंने 74 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की है। क्या मैं दिल्ली विवि से बिजनेस का कोर्स कर सकता हूं। -आकाश, कोटद्वार
जवाब : दिल्ली विवि की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विवि में बिजनेस कोर्स बीएमएस के लिए पांच जून तक आवेदन कर सकते हैं, जिसकी प्रवेश परीक्षा 14 जून को होगी। आप वहां आवेदन कर सकते हैं।
सवाल : प्रदेश में कहां-कहां एडमिशन की संभावना बची हुई है। - कई छात्र
जवाब : प्रदेश में इस वक्त दून विवि की आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आप विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अभी गढ़वाल विवि के संबद्ध कालेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम के दाखिला प्रक्रिया जुलाई में शुरू होगी। कई निजी विवि में भी अच्छे कोर्सेज में मौका उपलब्ध है।
ये थे विशेषज्ञ
- डॉ. सोना कौशल, सीबीएसई काउंसलर और न्यूरो साइकोलॉजिस्ट
- अमित मित्तल, कॅरियर एक्सपर्ट एवं विषय चयन एक्सपर्ट
- अरविंद गुप्ता, पैरामेडिकल, एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक एक्सपर्ट
- मनुज मित्तल, कॅरियर काउंसलर
ईमेल करके पूछें सवाल
- जो युवा और अभिभावक अमर उजाला हेल्पलाइन सेवा में फोन करके जानकारी हासिल करने से वंचित रह गए हैं। उनके पास अभी भी मौका है। अमर उजाला की ओर से दिए गए ईमेल एड्रेस पर वह अपने सवाल भेज सकते हैं। सप्ताह में एक बार विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद उनके जवाब अमर उजाला में प्रकाशित किए जाएंगे।
सवाल पूछने के लिए यहां भेजें ईमेल :
ddn-cityreporter@ddn.amarujala.com, editor@ddn.amarujala.com