{"_id":"7713ea868926cf6df6f548da223df431","slug":"allied-service-exam-on-5th-and-6th-march-2016-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन होगी एलाइड सर्विसेस की मुख्य परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इस दिन होगी एलाइड सर्विसेस की मुख्य परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ संबद्ध सेवाएं मुख्य परीक्षा (एलाइड) का आयोजन 5 और 6 मार्च को शिमला में किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि इस परीक्षा के लिए प्रदेश लोक सेवा आयोग, राजीव गांधी
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कालेज कोटशेरा और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस राजकीय महाविद्यालय संजौली में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। सामान्य ज्ञान का पेपर 5 मार्च को, अंग्रेजी और हिंदी के पेपर 6 मार्च को होंगे। प्रवक्ता ने बताया कि उम्मीदवारों की
विज्ञापन
सूची उनके नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र तथा दिशा निर्देशों सहित आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवारों को अपना सत्यापित/स्वयं सत्यापित पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ साथ लाने तथा आयोग की वेबसाइट
विज्ञापन
www.hp.gov.in/hppsc से परीक्षा संबंधी दिशा निर्देश डाउनलोड़ करने की सलाह दी गई है। पात्र उम्मीदवारों को पहचान पत्र परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध करवाए जाएंगे।