पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी पर प्रताड़ना के आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के दो प्रोफेसरों की ओर से पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर के खिलाफ शिकायत की गई थी। इसके बाद नई दिल्ली से पीयू चांसलर (डॉ.हामिद अंसारी) दफ्तर से मामले की रिपोर्ट मांगी गई थी। इसी रिपोर्ट को लेकर काफी हलचल रही।
देर शाम कमेटी ने रिपोर्ट चांसलर दफ्तर को भेज दी। डीयूआई, पूटा प्रेसिडेंट सहित चार सदस्यों की कमेटी गठित कर चांसलर दफ्तर में रिपोर्ट भेजने की जिम्मेदारी दी गई। मामला शांत करने के लिए पूटा पदाधिकारी देर शाम तक शिकायत करने वाले प्रोफेसरों को मनाने में जुटे रहे।
महिला प्रोफेसर ने लगाए आरोप
जानकारी के अनुसार, सोमवार को पीयू कुलपति द्वारा सीनेट हॉल में सभी विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में कुलपति ने सोशोलॉजी विभाग की एक प्रोफेसर और केमिस्ट्री विभाग के एक प्रोफेसर संबंधित दो रिपोर्ट सार्वजनिक कर दीं।
इसी मामले को लेकर एक महिला प्रोफेसर ने चांसलर को कुलपति के खिलाफ मानसिक शोषण का आरोप लगा दिया। उधर, दूसरे प्रोफेसर ने भी ऐसी शिकायत चांसलर के पास भेज दी।
दोपहर करीब तीन बजे चांसलर दफ्तर की ओर से पीयू प्रशासन से मामले में 48 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा गया। इसके बाद पीयू के आला अधिकारियों की कई दौर की मीटिंग चली।