{"_id":"3992e32e242626d46b4efb313a0da351","slug":"all-seats-full-in-first-counselling-of-engineering-admissions-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग में दाखिला नहीं मिला तो पढ़ें बुरी खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इंजीनियरिंग में दाखिला नहीं मिला तो पढ़ें बुरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Jul 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, पीयू सहित शहर के 5 इंजीनियरिंग संस्थान और होशियारपुर स्थित यूआईईटी में इंजीनियरिंग(बीई) सीटों पर दाखिले के लिए सीटों की अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
पीयू जिम्नेजिमय हॉल में दो दिन तक डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद पहली काउंसिलिंग में ही ओपन कैटेगरी सहित अन्य रिजर्व कैटेगरी की भी सभी सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन
पीयू स्थित डा.एसएसएस भटनागर इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल एंड इंजीनियरिंग (यूआईसीईटी) को शहर के सभी इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी ही इस बार भी विद्यार्थियों के बीच पहली च्वायस रहा है। सीटों की अलॉटमेंट वेबसाइट chdenggadmissions.nic.in पर देखी जा सकती है।
जानकारी के अनुसार 1579 कैंडीडेट्स को यूटी कोटे के तहत दाखिला मिल पाया है। सीट अलॉटमेंट लिस्ट में नाम आने वाले कैंडीडेट्स को 22 जुलाई को फीस जमा करनी होगी।
सीटें खाली रहने पर 14 अगस्त को स्पॉट काउंसिलिंग भी की जाएगी। दूसरी काउंसिलिंग का रिजल्ट 26 जुलाई और तीसरी काउंसिलिंग का रिजल्ट 30 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा।