{"_id":"7cc1e88687bb1adfda9d4658554c8227","slug":"all-information-in-ugc-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर के विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक क्लिक पर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
देशभर के विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक क्लिक पर
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Aug 2013 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के विश्वविद्यालयों के बारे में जानकारी लेनी है तो यूजीसी की वेबसाइट पर क्लिक करें। यहां आपको विश्वविद्यालयों में चलाए जा रहे कोर्सेज से लेकर बजट तक के बारे में पूरी सूचना जल्द ही मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
यूजीसी के चेयरमैन प्रो. वेद प्रकाश ने सभी विश्वविद्यालयों को इसके निर्देश भेज दिए हैं। विश्वविद्यालयों को अपने यहां के कोर्सेज और फीस के बारे में ugcunidb@gmail.com पर ई-मेल करना होगा।
विज्ञापन
इस आधार पर यूजीसी की वेबसाइट www.ugc.ac.in को अपडेट किया जाएगा। प्रो. वेद प्रकाश की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि यूजीसी की वेबसाइट पर देशभर के विश्वविद्यालयों का पोर्टल है, जहां छात्रों ज्यादा से ज्यादा जानकारियां मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों में चल रहे सभी कोर्सेज के बारे में जानकारी, प्रोफेसर और फैकल्टी मेंबर्स की संख्या, छात्रों का एनरोलमेंट, विश्वविद्यालय में दी गई एमफिल-पीएचडी की उपाधियां, यूजीसी द्वारा दिए गए बजट और अन्य अनुदान के बारे में छात्रों को पता होना चाहिए।
यूजीसी अपनी वेबसाइट पर जानकारियों को अपडेट करने के लिए सभी विश्वविद्यालयों को एक आईडी और पासवर्ड देने जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी यूजीसी की प्रकाशन अधिकारी डॉ. दीक्षा राजपूत को दी गई है।
वह जल्द ही इसे सभी विश्वविद्यालयों को भेजेंगी। प्रो. वेद प्रकाश ने बताया कि यूजीसी की वेबसाइट पर विश्वविद्यालयों के बारे में नई-नई जानकारियां और उनकी उपलब्धियां गिनाने का मकसद विश्वविद्यालयों में आपसी प्रतिस्पर्धा बढ़ाना है। इससे सभी विश्वविद्यालय अपने यहां की सुविधाएं बढ़ाने को अग्रसर होंगे।