फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   all india pre dental examination

AIPMT: एडमिट कार्ड में है गड़बड़ी, ठीक कराने का मौका

Wed, 09 Apr 2014 10:09 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Apr 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
all india pre dental examination

आल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल परीक्षा(एआईपीएमटी) के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध हो गए हैं। सीबीएसई ने इसके साथ ही आवेदकों को सुविधा दी है कि यदि किसी एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि रह जाती है तो वह बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं। उन्हें दूसरा एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा।

विज्ञापन


सीबीएसई के मुताबिक एआईपीएमटी के एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध होंगे। बोर्ड किसी को भी एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजेगा।

सीधे बोर्ड को ईमेल कर सकते हैं
एडमिट कार्ड में छात्र का रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, श्रेणी, उपश्रेणी, फोटो, हस्ताक्षर, जन्म तिथि, प्रश्न पत्र का माध्यम, एड्रेस दिया जा रहा है।

इसमें से यदि किसी में भी गलती आती है तो छात्र सीधे बोर्ड को ईमेल या डाक से अपना एडमिट कार्ड भेज सकते हैं।

इसमें सुधार करने के बाद बोर्ड दूसरा एडमिट कार्ड उपलब्ध करा देगा। बोर्ड ने इसके लिए 20 अप्रैल 2014 तक का समय तय किया है। इस तिथि के बाद किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं होगा।
विज्ञापन


आपको बता दें कि सीबीएसई की ओर से देशभर में एमबीबीएस और बीडीएस की 15 प्रतिशत आल इंडिया कोटे की सीटों पर दाखिले को चार मई 2014 को प्रवेश परीक्षा आयोजित होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रुटि सुधार को यहां करें संपर्क

अस्सिटेंट सेक्रेटरी(एग्जामिनेशन), सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजूकेशन, सीबीएसई हेडक्वार्टर, 2, कम्यूनिटी सेंटर, शिक्षा केंद्र, प्रीत विहार, दिल्ली, 110092
यहां कर सकते हैं ईमेल : aipmt.cbse@nic.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed