फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   all india bar exam will organise

ऑल इंडिया बार एग्जाम के लिए हो जाइए तैयार

Wed, 09 Oct 2013 10:58 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Oct 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
all india bar exam will organise

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के ऑल इंडिया बार एग्जाम-6 का आयोजन 22 दिसंबर को होगा। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन किया जा सकता है।

विज्ञापन


इस परीक्षा को पास करना जरूरी
आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। एलएलबी पास करने के बाद कोर्ट में प्रैक्टिस करने के लिए इस परीक्षा को पास करना जरूरी है। ऑनलाइन पंजीकरण 9 अक्तूबर से 10 नवंबर तक होगा। वहीं, ऑफलाइन पंजीकरण 20 अक्तूबर से 15 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


बैंक चालान से फीस 15 नवंबर तक जमा कराई जा सकती है। पांच दिसंबर से एडमिट कार्ड जारी होंगे और आठ दिसंबर तक त्रुटि सुधार का मौका मिलेगा। सुधार के बाद अंतिम एडमिट कार्ड 10 दिसंबर को जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईबीई 5 का परिणाम घोषित
ऑल इंडिया बार एग्जाम-5 का परिणाम घोषित हो गया है। छात्र वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। इसी वर्ष अगस्त में आयोजित हुई एआईबीई 5 परीक्षा में उत्तराखंड से करीब 500 युवा शामिल हुए थे।

मिलेगा प्रमाण पत्र
एआईबीई परीक्षा पास करने वाले युवाओं को बीसीआई की ओर से एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। इस प्रमाण पत्र के आधार पर युवा स्टेट बार काउंसिल में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बिना पंजीकरण संभव नहीं है।

यहां करें आवेदन और देखें रिजल्ट : www.allindiabarexamination.com

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed