फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   all india bar exam on 13 december.

हो जाओ तैयार 13 दिसंबर को होगा ऑल इंडिया बार एग्जाम

Mon, 14 Sep 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 14 Sep 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
all india bar exam on 13 december.

एलएलबी पास करने के बाद वकालत को बतौर प्रोफेशन चुनने के लिए ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) का आयोजन 13 दिसंबर को देशभर में होगा। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से होने वाले एआईबीई की आवेदन प्रक्रिया के तहत वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण 12 नवंबर तक करा सकते हैं। इसी दिन तक ऑफलाइन फॉर्म बिक्री भी होगी। चालान से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर है।
विज्ञापन


शुल्क जमा करने के बाद ऑनलाइन फार्म पूरा भरने की अंतिम तिथि 16 नवंबर है। जबकि बार काउंसिल के दिल्ली ऑफिस में ऑफलाइन फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि 18 नवंबर की शाम पांच बजे है। दो दिसंबर से वेबसाइट पर ऑनलाइन एडमिट कार्ड उपलब्ध हो जाएंगे। देशभर में यह परीक्षा 13 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन के लिए ये जरूरी

ऑनलाइन आवेदन से पहले अभ्यर्थी को एडवोकेट आईडी (अगर स्टेट बार काउंसिल ने दी हो) के अलावा एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी, कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर हो) और डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट (अगर हो) की स्कैन कॉपी रखना जरूरी है। आवेदन के दौरान अभ्यर्थी को ऑनलाइन यह वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.allindiabarexamination.com

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed