फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all iim lucknow students got good jobs

IIM-L ने बनाया रिकॉर्ड, 436 स्टूडेंट्स को मिली जॉब

Sat, 08 Feb 2014 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Feb 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
all iim lucknow students got good jobs

देश भर के सभी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आईआईएम लखनऊ के सबसे बड़े बैच 436 स्टूडेंट्स ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन


इनके सामने 207 कंपनियों ने 440 नौकरियों के ऑफर रखे। इसमें 436 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर हुए।


आईआईएम, लखनऊ के वर्ष 2014 बैच के लिए सबसे अधिक 24 प्रतिशत प्लेसमेंट सेल्स एंड मार्केटिंग सेक्टर से, दूसरे नंबर पर 21 प्रतिशत प्लसेमेंट कंसल्टेंसी से, इसके बाद 18 प्रतिशत प्लेसमेंट फाइनेंस सेक्टर से, 10 प्रतिशत प्लेसमेंट सिस्टम एंड आईटी, 10 प्रतिशत जनरल मैनेजमेंट और 10 प्रतिशत ऑपरेशंस एंड सप्लाई चेन सेक्टर से हए।

इसके अलावा बाकी 18 प्रतिशत प्लेसमेंट करने वालों में मार्केट रिसर्च, एनॉलिटिक्स, बिजनेस डवलपमेंट, सोशल मीडिया मार्केटिंग और एचआर सेक्टर से मिले हैं।

विज्ञापन

वहीं आईआईएम लखनऊ में इस बार 49 नई कम्पनियों में 60 प्रतिशत कम्पनियां आईटी, ई कॉमर्स, टेक्नोलॉजी व बैकिंग एंड फाइनेंस सेक्टर की हैं। इसके अलावा कंसल्टिंग, फॉर्मा, हेल्थ केयर, एजूकेशन, मीडिया, ऑटोमेटिव, टेक्सटाइल्स व एनर्जी सेक्टर से जुड़ी कम्पनियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रमुख कंपनियों में मिली जॉब

फास्ट मूविंग कन्जूमर गुड्स व टेलीकॉम सेक्टर में एशियन पेंट्स, एयरटेल, कोक, कोलगेट पॉमोलिव, जीएसके कन्ज्यूमर, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, आईटीसी, क्राफ्ट कैडबरी, लॉरायेल, मैरिको मॉर्स, नेस्ले, पीएंडजी व पेप्सी आदि शामिल हैं।


वहीं बैकिंग व फाइनेंस सेक्टर में अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक, एवेंडस कैपिटल, सिटी बैंक, डवलपमेंट ऑफ सिंगापुर, गोल्डमैन शैकेस, एचएसबीसी, आईसीआईसीआई बैंक, इंड्सइंड बैंक, मैगमा फिन कार्प, एल एंड टी फाइनेंस, स्टैंडर्ड चार्टर्ड व यस बैंक आदि शामिल हैं।


इसी तरह कंसल्टिंग में मैकेंजी, बीसीजी, एटी कैनरी, डेलोइट्स, एसेंचर, केपीएमजी शामिल हैं। इसी तरह जनरल मैनेजमेंट में आदित्य बिड़ला ग्रुप, सिपला, जेएसपीएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्री व टैस आदि शामिल हैं।

आईटी, ई-कॉमर्स व टेक्नोलॉजी सेक्टर में एमेजॉन, भारत मैट्रोमनी, कांग्नीजेंट, ईबे, फिलिपकार्ट, गूगल, एचसीएल, इनफोसिस, आईबीएम आदि शामिल हैं। वहीं फॉर्मा, हेल्थकेयर व अन्य कंपनियों में ब्रिसटोल मायर्स स्क्यूबी, जीएसके फॉर्मा, जेएंडजे फॉर्मा, रैनबेक्सी, सिपला आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed