फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   All educational institutions in the district will set the Master Database

सभी शिक्षण संस्थानों का तैयार होगा मास्टर डाटाबेस

Thu, 03 Jul 2014 12:53 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 03 Jul 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
All educational institutions in the district will set the Master Database

जिले में स्थापित भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा

विज्ञापन
मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों की पूरी जानकारी अब मास्टर डाटाबेस में सम्मलित की जाएगी। इसके लिए 30 जून 2014 तक जिन शिक्षण संस्थानों ने मान्यता प्राप्त कर ली है।

ऐसे संस्थानों को समाज कल्याण विभाग से अपने संस्थान का आनलाइन कोड व आईडी और पासवर्ड लेकर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

समाज कल्याण अधिकारी नगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मास्टर डाटाबेस में शिक्षण संस्थानों एवं पाठ्यक्रमों को सम्मिलित किए जाने की अंतिम तारीख 15 जुलाई है। इसके बाद किसी का भी आनलाइन आवेदन नहीं लिया जाएगा।

ज्य से मान्यता प्राप्त ऐसे शिक्षण संस्थान जो दूसरे राज्यों में स्थापित हैं उन्हें अपना लागिन आईडी और पासवर्ड लेने के लिए आवेदन पत्र हार्डकापी रजिस्टर्ड व स्पीड पोस्ट के माध्यम से समाज कल्याण विभाग के दफ्तर भेजना होगा।

इसके लिए बाहरी संस्थान ईमेल आई डी director.sw@dirsamajkalyan.in पर एक जुलाई तक आवेदन करना होगा। नगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जिन शिक्षण संस्थानों का मास्टर डाटाबेस में आनलाइन फीडिंग होगी उन्हीं शिक्षण संस्थानों के छात्रों को भविष्य में स्कालरशिप के लिए मान्य माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed