दागी परीक्षा केंद्रों का बदलेगा पूरा स्टाफ!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के दूर-दराज के ऐसे कॉलेज जो दागी होने के बावजूद यूपी बोर्ड
उनका पूरा अमला बदला जा सकता है। परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति के सूत्रों के अनुसार नकल विहीन परीक्षाएं कराने के लिए जो दागी स्कूल परीक्षा केंद्र सूची में शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
पढ़ें- यूपी बोर्ड का बड़ा फैसला, दागी स्कूल नहीं बनेंगे केंद्र
यूपी
बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए इस साल 149 कॉलेजों में
153 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
प्रस्तावित सूची में पिछले बार के दागी
नन्हें सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, महेश सिंह सरस्वती, मालती नारायण इंटर
कॉलेज, कुंवर आसिफ अली, संजू मियां कॉलेजों के नाम भी शामिल हैं।
पढ़ें- यूपी बोर्ड में मनमाने नंबरों का खेल खत्म
इन
कॉलेजों में पिछले साल की परीक्षा के दौरान काफी गड़बड़ी की शिकायतें दर्ज
की गई थीं। तत्कालीन डीआईओएस उमेश त्रिपाठी ने कई स्कूलों को काली सूची में
डालने तथा एफआईआर कराने तक की बात कही थी।
इसके बावजूद ये कॉलेज परीक्षा
केंद्र की सूची में शामिल हैं। परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति के सदस्यों
के अनुसार स्कूलों की दागी छवि के बावजूद दूसरे विकल्प न होने के कारण इनको
परीक्षा केंद्र बनाना पड़ा है।
नकल विहीन परीक्षाएं कराने के लिए इन
कॉलेजों का पूरा स्टाफ बदलने पर विचार किया जा रहा।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)