फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about tournaments in lucknow university

टीम चुन ली पर खेलने भेजी ही नहीं

Tue, 22 Oct 2013 09:15 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 22 Oct 2013 09:15 AM IST
विज्ञापन
all about tournaments in lucknow university

पहले जोर-शोर से टीम के लिए ट्रायल दिया। सेलेक्शन भी हो गए। अब बताया जा

विज्ञापन
रहा है कि टूर्नामेंट तो शुरू हो चुका है।

लिहाजा टीम नहीं भेजी जा सकती। इसी के साथ लखनऊ विवि की टेबल टेनिस की इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में खेलने उम्मीदें खत्म हो गई हैं।


लविवि ने बीती 17 अक्तूबर को नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए टेबल टेनिस खिलाड़ियों का ट्रायल लिया था।

पढ़ें- एलयू के 'चोर गुरू' को मिला करनी का दंड

ट्रायल में आकाश राय, इंद्र मणि, पीयूष आकाश और विक्रम का चयन हुआ था। तैयारियों के दौरान उन्हें पता चला कि टूर्नामेंट तो 19 से शुरू हो चुका है।

पढ़ें- इस तारीख से होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा

23 अक्तूबर को फाइनल खेला जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट्स ने एलयू एथलेटिक्स एसोसिएशन से संपर्क किया।

वहां बताया गया कि रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में हो रहे टूर्नामेंट के लिए तो आवेदन ही नहीं किया गया है। इससे पहले टूर्नामेंट पटियाला में होना था वहां के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था।


लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed