फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about scholarship

छात्रवृत्ति आवेदन की नहीं बढ़ी तिथि

Fri, 03 Jan 2014 09:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Jan 2014 09:43 AM IST
विज्ञापन
all about scholarship

छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के मामले में

विज्ञापन
वेबसाइट न खुलने से भारी संख्या में छात्र आवेदन से वंचित रह गए।

जिन्होंने आवेदन किया, वे भी रजिस्ट्रेशन को लेकर ऊहापोह में हैं। अधिसंख्य लाभार्थियों को पता नहीं चल पा रहा है, कि उनका फार्म रजिस्टर्ड हो पाया कि नहीं।

इधर, आवेदन की तारीख न बढ़ने से समस्या और भी गहरा गई है। छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर से एक सप्ताह पूर्व ही सर्वर में खराबी के कारण आवेदक परेशान रहे।

अंतिम तिथि के दो दिन पूर्व तक लखनऊ में करीब 25 फीसदी पात्रों के आवेदन से वंचित रहने की बात सामने आई थी, जबकि इससे एक हफ्ते पूर्व डीएम को सर्वर में आ रही खराबी के बारे में अवगत करवाया गया था।

साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाए जाने का अनुरोध किया गया था। उसके बाद संबंधित साइट अंतिम तिथि 31 दिसंबर को भी नहीं खुल पाई लेकिन आवेदन की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed