हिंदी में पीएचडी की सीटें 6, दावेदार 171
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी की 449 सीटों पर दाखिले के लिए 695 जूनियर
सबसे ज्यादा 171 जेआरएफ पास अभ्यर्थी हिंदी में हैं जबकि इसमें केवल छह सीटें हैं। इसके अलावा शिक्षा शास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास, मैनेंजमेंट व समाजशास्त्र विषय में पीएचडी में दाखिले के लिए मारामारी है।
ऐसे में पीएचडी में फेज वन में 15 विभागों में जेआरएफ पास स्टूडेंट को भी दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होगी। बाकी 27 विभागों में सीटों के मुकाबले आवेदन कम होने के कारण जेआरएफ पास अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।
लविवि
के प्रवेश समन्वयक प्रो. एनके खरे ने बताया कि फर्स्ट फेज में जिन 15
विभागों में सीटों के मुकाबले फॉर्म ज्यादा आए हैं, वहां नवंबर में प्रवेश
परीक्षा करवाई जाएगी।
बाकी के 27 विभागों में अक्तूबर के पहले हफ्ते में
जेआरएफ पास अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश मिल जाएगा। प्रो. खरे
ने बताया कि जो मेरिट सूची तैयार की गई है, उसे विभागों में भेजा जा रहा है
और वहां अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन कर उन्हें दाखिला दे दिया जाएगा।
इसके
बाद इन 27 विभागों में जो सीटें बचेंगी, उन्हें सेकंड फेज में पीएचडी में
दाखिले का आवेदन फॉर्म जारी कर नेट, एमफिल व पीजी पास स्टूडेंट को दाखिला
दिया जाएगा। इनके लिए भी प्रवेश परीक्षा होगी।