फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about madarsa examination process

तारीख बीत गई पर फॉर्म अब तक भरे जा रहे

Mon, 30 Sep 2013 08:05 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 30 Sep 2013 08:05 AM IST
विज्ञापन
all about madarsa examination process

मदरसा परीक्षा को लेकर तैयारियों का जोर तेज है। फॉर्म भरने की

विज्ञापन
अंतिम तारीख गुजर चुकी है।

मदरसा बोर्ड ने अब सभी मदरसा जिम्मेदारों से जमा हुए परीक्षा फॉर्म को बोर्ड कार्यालय भेजने का निर्देश दिया है।

मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी मदरसा छात्र-छात्राओं से परीक्षा फॉर्म 25 सितंबर तक भरवाने के निर्देश दिए गए थे ताकि इस बार प्रदेश में मदरसा परीक्षा यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले करा ली जाए।


रजिस्ट्रार इकबाल अहमद मसूदी का कहना है कि मई-जून में परीक्षा से मदरसा छात्रों का सेशन लेट होने की शिकायतें मिलती हैं।

इसके मद्देनजर यह निर्णय किया गया है कि इस बार मार्च अंत तक मदरसा परीक्षा पूरी करा ली जाए।

परीक्षा प्रभारी काजी फरीद का कहना है कि फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ाने को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं किया गया और मदरसों से फॉर्म और बच्चों की सूची मांगी गई है।

उधर, सूत्रों के मुताबिक तारीख बीतने के बावजूद कई जगह अब तक जगह फॉर्म भरवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed