फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about iti admission and iti job fair

जल्दी करें, कहीं सीटें फुल न हो जाएं !

Tue, 27 Aug 2013 08:30 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 27 Aug 2013 08:30 AM IST
विज्ञापन
all about iti admission and iti job fair

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रथम सूची के अभ्यर्थियों के पास

विज्ञापन
दाखिला लेना का मंगलवार को अंतिम मौका है।

14 अगस्त को जारी हुए परीक्षाफल के बाद दाखिले के लिए प्रथम सूची जारी की गई थी। प्रथम सूची के अभ्यर्थियों को 27 अगस्त तक दाखिला लेना था। 27 अगस्त तक दाखिला न लेने पर दूसरी सूची निकाली जाएगी।

आईटीआई प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद के अनुसार जो अभ्यर्थी अभी तक दाखिला नहीं ले पाएं हैं वो मंगलवार को अपने सभी प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होकर शाम पांच बजे तक दाखिला ले सकते हैं।

इतना ही नहीं अगर आ आईटीआई डिप्लोमाधारक हैं, तो राजकीय आईटीआई अलीगंज में मंगलवार को जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। जॉब फेयर में दो कंपनी करीब 60 डिप्लोमाधारी युवाओं का चयन करेंगी।

आईटीआई के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद के अनुसार शिम्भावली शुगर मिल और स्तंभ पावर कंपनियां मंगलवार को इलेक्ट्रिशियन फिटर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और इंस्ट्रूमेंट वायरमेन डिप्लोमाधारकों के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित करेंगी।


उत्तीर्ण होने पर अभ्यर्थियों को कंपनियों में नौकरी दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ एक-एक छायाप्रति और चार फोटो लाना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed