फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about 2014 gate exam

जानिए, गेट एक्जाम के लिए क्या है नई शर्तें

Mon, 19 Aug 2013 07:47 AM IST
लखनऊ-नोएडा/अमित त्यागी
लखनऊ-नोएडा/अमित त्यागी Updated Mon, 19 Aug 2013 07:47 AM IST
विज्ञापन
all about 2014 gate exam

द इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस और सात आईआईटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित

विज्ञापन
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट)-2014 में व्यापक बदलाव किए गए हैं। इस साल इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन नाम का नया पेपर जोड़ा गया है।


साथ ही 2014 की परीक्षा में सभी 22 पेपर को ऑनलाइन करने का फैसला किया गया है। उधर, परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित योग्यता में भी बदलाव किए गए हैं।


किसी मिली जिम्मेदारी

गेट-2014 के आयोजन की जिम्मेदारी आईआईटी-खड्गपुर को सौंपी गई है। परीक्षा के लिए देशभर में आठ जोनल ऑफिस बनाए गए हैं। अगले वर्ष एक फरवरी से दो मार्च के बीच होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित योग्यता में भी बदलाव किया गया है।

गेट की योग्यता में बीटेक, बीई और बीआर्क के साथ बीफार्मा छात्रों को भी जगह दी गई है। साथ ही बैचलर इन साइंस को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा साइंस डिसिप्लिन में फार्मास्यूटिक साइंस और फार्मेसी को शामिल कर लिया गया है।


आवेदन दो सितंबर से

गेट-2014 परीक्षा के आवेदन दो सितंबर से शुरू होंगे। आवेदन प्रक्रिया से पहले गेट के ब्रोशर में सभी नए बदलावों को शामिल किया जाएगा।

गेट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे, जिसमें इस बार छात्र दो की जगह तीन शहरों को परीक्षा केंद्र के रूप में चुन सकते हैं। आवेदक छात्र के शहर से संबंधित आईआईटी-जोन में शामिल शहरों में से ही तीसरा परीक्षा केंद्र चुना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed