{"_id":"43761071fe045bd0d4f9a421fb1a1945","slug":"alert-on-ragging-in-lucknow-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटी में रैगिंग पर अलर्ट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटी में रैगिंग पर अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 06 Sep 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में रैगिंग को लेकर सख्ती करने के निर्देश प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित ने जारी कर दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों के अध्यक्ष व फैकल्टी के डीन को रैगिंग रोकने के लिए सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
अगर कोई भी जूनियर स्टूडेंट सीनियर की शिकायत विभाग में करे तो उसे सीधे प्रॉक्टोरियल बोर्ड को भेजें। वहीं कैंपस में आसपास पान की दुकानें हटाने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
कैंपस के 100 गज की दूरी पर अगर कोई दुकान लगी मिली तो 200 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। प्रो. दीक्षित का कहना है कि कैंपस में पान-मसाला व सिगरेट पर रोक लगी हुई है।
विज्ञापन
ऐसे में कैंपस के आसपास अगर कोई ऐसी दुकान चला रहा है तो उसे हटाया जाएगा। सभी विभागों को भी इसे सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं कोई अड़चन आए तो उसकी शिकायत प्रॉक्टोरियल बोर्ड से करें।
अगर कोई धूम्रपान करते पाया गया तो उस पर भी 200 रुपये जुर्माना किया जाएगा। वहीं महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों को सुनने के लिए प्रो. शीला मिश्रा की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित है। छात्राएं वहां सीधे शिकायत दर्ज करवा सकती हैं।