कहीं भी बैठकर देखा जा सकेगा इस यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 13वें दीक्षांत समारोह को संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राएं व शिक्षक कहीं से भी देख सकेंगे। 22 जनवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह का वेब टेलिकास्ट करने की चर्चाएं इस समय विश्वविद्यालय में जोरों पर हैं।
वर्तमान में दीक्षांत समारोह देखने का अवसर केवल उन्हीं छात्र-छात्राओं को मिलता है जो कि इसके लिए पंजीकरण कराने के बाद विश्वविद्यालय पहुंचते हैं।
विश्वविद्यालय से संबद्ध 630 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की कुल संख्या करीब साढ़े चार लाख है जबकि दीक्षांत में 1000 छात्र-छात्राएं भी शामिल नहीं होते।
नई व्यवस्था में दूर बैठकर भी छात्र-छात्राएं दीक्षांत समारोह का आनंद ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, विवि की वेबसाइट पर इसका लिंक होगा जिससे समारोह में न शामिल होने वाले अभिभावक व स्टूडेंट भी दीक्षांत देख सकेंगे।
विवि तैयार करेगा खुद का एप्लीकेशन
एकेटीयू दीक्षांत में शामिल होने के लिए पंजीकरण फॉर्म खुद तैयार कराएगा। पिछले साल तक ऑनलाइन पंजीकरण की जिम्मेदारी निजी फर्म को दी जाती थी, लेकिन इस साल विवि खुद का एप्लीकेशन तैयार करा रहा है।
विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि एप्लीकेशन लगभग तैयार हो चुका है। उन्होंने बताया कि जल्द ही छात्र-छात्राओं को इस पर ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी। दीक्षांत में वही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं जो अपना पंजीकरण कराएंगे।