फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Airports Authority of India recruits 450 Jr Executive Posts.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में बंपर भर्ती

Sat, 10 Jan 2015 10:14 PM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
Airports Authority of India recruits 450 Jr Executive Posts.

सरकार नौकरी का पिटारा खुल गया है। तो अब देर किस बात की, जल्दी से अप्लाई करें। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 450 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इनमें 200 पद जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) और 250 पद जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलैक्ट्रॉनिक्स) के भरे जाने हैं।

विज्ञापन


योग्यता का विवरण-
जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के लिए सांइस में 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन (फिजिक्स और मैथ्स के साथ) होनी चाहिए। या फिर बीई/बीटेक इन बीई/बीटेक इलैक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन 60 फीसदी अंकों के साथ। जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलैक्ट्रॉनिक्स) के लिए बीई/बीटेक इन इलैक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन 60 फीसदी अंकों के साथ।

विज्ञापन

सालाना करीब 5 लाख सैलरी पैकेज

Airports Authority of India recruits 450 Jr Executive Posts.

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग और ओबीसी उम्मीदवार को 500 रुपये चालान के जरिए जमा करवाने होंगे। आरक्षित वर्ग और महिला आवेदकों को इसके लिए कोई फीस अदा नहीं करनी पड़ेगी। आवदेक www.aai.aero साइट पर जाकर चालान डाऊनलोड कर सकते हैं। चालान की फीस स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी ब्रांच में जमा करवाई जा सकती है।

ध्यान रहे कि ऑनलाइन मोड से किए गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष (10-02-2015 तक) है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 16400-40500 वेतनमान दिया जाएगा। यालि सालाना करीब 5 लाख सैलरी पैकेज होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, आवासीय भत्ता, सीसीए इत्यादि समय-समय पर लागू नियम के अनुसार देय होंगे।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेरशन 12 जनवरी से शुरू

Airports Authority of India recruits 450 Jr Executive Posts.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेरशन 12-01-2015 से शुरू है और अप्लाई करने की अंतिम तारीख 18-02-2015 है। दोनों पदों के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू लिया जाएगा। जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) की लिखित परीक्षा में सफल उम्‍मीदवारों को इंटरव्यू के दौरान वॉयस टेस्ट भी पास करना पड़गा।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
ऑनलाइन रजिस्ट्रेरशन प्रक्रिया दो स्टेप में पूरी होगी। पहले स्‍टेप में आवेदक रजिस्ट्रेशन करेंगे। पहले स्‍टेप के लिए ऑनलाइन 10 फरवरी को बंद हो जाएगी। स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया में चालान जमा करने की तारीख 14 फरवरी है। चालान जमा करने के बाद आपको एक यूनिक नंबर दिया जाएगा। उसके बाद आप दूसरे और अंतिम स्‍टेप के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे। इस स्टेप में आपको यूनिक नंबर भरना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed