फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   AIPMT online apply easy.

AIPMT का ऑनलाइन आवेदन और हुआ आसान

Mon, 28 Dec 2015 01:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 28 Dec 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
AIPMT online apply easy.

एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले को होने वाली प्रवेश परीक्षा ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट, एआईपीएमटी में ऑनलाइन आवेदन की राह अब आसान हो गई है।

विज्ञापन


पहली बार शुरू की गई कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधा से अभ्यर्थी अपना आवेदन भर सकता है। यह सेंटर खोजने में आ रही दिक्कतों को दूर करते हुए सीबीएसई ने सीएससी लोकेटर का लिंक जारी किया है।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के मुताबिक एआईपीएमटी में इस बार देशभर के कॉमन सर्विस सेंटर्स को ही सुविधा केंद्र बना दिया गया है। गांव-गांव को इंटरनेट से कनेक्ट करने के लिए केंद्र सरकार ने यह पहल की है। उत्तराखंड में इस वक्त 283 ऐसे सेंटर हैं जो कि इंटरनेट से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन केंद्रों की पहचान करना आसान न था। कई दूर दराज के अभ्यर्थी लगातार इसकी खोज कर रहे थे लेकिन नाकाम थे। इस समस्या का दूर करते हुए सीबीएसई ने वेबसाइट पर एक लिंक जारी किया है। इस लिंक पीर क्लिक करते ही एक लोकेटर आएगा। इसमें अपने राज्य, जिले, ब्लॉक का नाम फीड करते ही आसपास के सीएससी सेंटर का पता चल जाएगा।

इस सेंटर के मोबाइल नंबर पर कॉल करके आप आसानी से उस केंद्र तक पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेडिकल विशेषज्ञ वैभव राय ने बताया कि इसमें यह भी सुविधा है कि अभ्यर्थी अपने गांव का नाम डालकर भी सर्च कर सकता है। इससे आसानी से वह अपने गांव में बैठकर ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा।


बाजार से कम है शुल्क
सीएससी सेंटर से ऑनलाइन फॉर्म जमा कराना बाजार के मुकाबले कापफी सस्ता है। ईमेल आईडी बनाने, ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने और प्रिंटआउट निकालने का शुल्क 25 रुपये है, जबकि शहर में अगर भरवाया जाए तो यह 100 रुपये से कम न होगा। इसी प्रकार ऑनलाइन शुल्क जमा करने पर 0.5 प्रतिशत का ट्रांजेक्शन शुल्क लगता है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दस रुपये शुल्क देना होगा जबकि किसी साइबर कैफे में यह शुल्क 50 रुपये तक होता है। आंसर की या रिस्पांस शीट के लिए क्लेम करने पर 25 रुपये शुल्क और प्रति पृष्ठ प्रिंटआउट निकालने पर पांच रुपये खर्च करना होगा। बोर्ड का मकसद कम खर्च पर सही तरीके से गांव के बच्चों का आवेदन पत्र भरवाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed