{"_id":"93de1c72963951d0db745c94d53c9255","slug":"aipmt-is-the-way-to-get-admission-in-afmc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएफएमसी में इस साल भी एआईपीएमटी से दाखिले","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एएफएमसी में इस साल भी एआईपीएमटी से दाखिले
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) में दाखिले के लिए इस साल भी ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) का स्कोर ही मान्य होगा। इस संबंध में एएफएमसी ने अपनी वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
एएफएमसी, पुणे में एमबीबीएस की 130 सीटों पर हर साल दाखिला दिया जाता है। सेना में डॉक्टर बनाने के लिए इसमें 105 पुरुष अभ्यर्थी और 20 महिला अभ्यर्थियों के लिए सीटें आरक्षित हैं। जिन अभ्यर्थियों ने एआईपीएमटी दिया होगा, वह इसके लिए पंजीकरण करा सकते हैं। उन्हें यहां अपना एआईपीएमटी एडमिट कार्ड का रोल नंबर भी देना होगा।
विज्ञापन
एआईपीएमटी के स्कोर पर होंगे दाखिले
एआईपीएमटी का परिणाम आने के बाद एएफएमसी में दाखिले का प्रथम राउंड एआईपीएमटी के स्कोर के आधार पर होगा। द्वितीय राउंड में प्रथम राउंड से चयनित 500 छात्रों को बुलाया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू होगा और एएफएमसी पुणे में दाखिला दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
एएफएमसी के लिए यहां होगा आवेदन : www.afmcdg1d.gov.in, www.afmc.nic.in
इनका है कहना
इस संस्थान के लिए केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनके फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी में अलग-अलग 60 प्रतिशत अंक हों। खास बात यह है कि इसमें दाखिले के लिए अभ्यर्थी को फिजिकल स्टैंडर्ड भी फॉलो करने होंगे।
-राजेश मल्होत्रा, ज्वाइंट डायरेक्टर, एमसीआई इंस्टीट्यूट