फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   AIPMT guideline.

AIPMT: समय पर फीस जमा नहीं हुई तो आवेदन रिजेक्ट

Mon, 11 Jan 2016 01:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Jan 2016 01:34 PM IST
विज्ञापन
AIPMT guideline.

एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए होने वाली ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) 2016 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा आयोजक सीबीएसई ने साफ किया है कि अगर प्राथमिक आवेदन करने के बाद समय रहते शुल्क जमा नहीं हुआ तो आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक एआईपीएमटी के ऑनलाइन आवेदन के दौरान तमाम मामले प्रकाश में आ रहे हैं, जब पंजीकरण कराने के बाद सही समय पर अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क जमा नहीं करा रहे हैं। बोर्ड ने ऐसे आवेदनों को रिजेक्ट करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


बोर्ड के मुताबिक आवेदन का पंजीकरण कराते समय हिदायत दी जाती है कि दो दिन के भीतर शुल्क जमा करा लें। अगर नहीं कराया तो बोर्ड शुल्क का इंतजार नहीं करेगा। कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जोकि पहले पंजीकरण तो करा रहे हैं, लेकिन शुल्क जमा कराने में लेटलतीफी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने साफ किया है कि जो अभ्यर्थी सही समय पर शुल्क जमा नहीं करेगा, उसे एआईपीएमटी में बैठने का मौका नहीं दिया जाएगा। अचीवर्ज क्लासेज के सीईओ मनु पंत ने बताया कि बोर्ड की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सर्वर पर चलती है।

सर्वर एक निश्चित समय तक ही ऑनलाइन शुल्क स्वीकार करता है। इसके बाद अगर जमा भी करोगे तो शुल्क जमा नहीं होगा। यह है वेबसाइट : www.aipmt.nic.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed