फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AIPMT exam on 4 May

डॉक्टर बनना है तो चार मई को आजमाएं किस्मत

Fri, 08 Nov 2013 11:46 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Nov 2013 11:46 AM IST
विज्ञापन
AIPMT exam on 4 May
देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए सीबीएसई ने ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) परीक्षा का शेडयूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन


परीक्षा देश भर में 4 अप्रैल को होगी। 17 से 25 साल उम्र के विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 26 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

26 जनवरी से 24 फरवरी तक लेट फीस के साथ भी आवेदन किया जा सकता है। 4 अप्रैल को परीक्षा होगी और जून 2014 में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा तीन घंटे की होगी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को 180 वैकल्पिक सवालों के जवाब देने होंगे। परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री,अबायोलॉजी और जूलॉजी विषयों से 45 सवाल पूछे जाएंगे।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 और पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित डेंटल कॉलेज में भी इसी टेस्ट के तहत विद्यार्थियों को दाखिला मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed