{"_id":"c0f84fe947c916a1d0d057cf8fbe758b","slug":"aipmt-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में बनना है डॉक्टर तो पढ़ें ये खबर...","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सेना में बनना है डॉक्टर तो पढ़ें ये खबर...
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईपीएमटी से न केवल देश के सर्वमान्य चिकित्सा संस्थानों में दाखिला मिलेगा बल्कि सेना में भी डॉक्टर बन सकते हैं।
विज्ञापन
इस प्रवेश परीक्षा से आर्म्ड फोर्स मेडिकल कालेज (एएफएमसी) पुणे में भी दाखिला मिलता है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 21 अप्रैल से शुरू होने जा रहे हैं। एआईपीएमटी परीक्षा के परिणाम से ही एएफएमसी में रजिस्टर्ड छात्रों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
चयनित छात्रों को एएफएमसी पुणे बुलाया जाएगा। इसकी जानकारी उन्हें ईमेल से दी जाएगी। एएफएमसी में प्रथम चरण में छात्रों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी, जिसमें मुख्यतौर पर अंग्रेजी परखी जाएगी। इस टेस्ट में 40 वस्तुनिष्ठ प्रश्न आएंगे। परीक्षा 30 मिनट की होगी। दूसरे चरण में चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा, जिसके लिए 50 अंक निर्धारित हैं।
विज्ञापन
प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 130 सीटों के लिए छात्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी, जिसमें 25 सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। एएफएमसी में पंजीकरण केवल वही छात्र करा सकते हैं, जिनके भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी में कुल मिलाकर 60 प्रतिशत और प्रत्येक विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हों। एएफएमसी में जाने के लिए यह भी जरूरी है कि अभ्यर्थी के पास दसवीं में गणित रहा हो।
विज्ञापन
यहां करें ऑनलाइन पंजीकरण : www.afmc.nic.in
एआईपीएमटी से एएफएमसी में एंट्री भी एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। एएफएमसी में कुल 130 सीटों पर एडमिशन होता है, इसमें से 105 पुरुष और 25 महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।
- विपिन बलूनी, एमडी बलूनी क्लासेज
18 अप्रैल को पूछें एआईपीएमटी से जुड़े सवाल
तीन मई को होने जा रही एआईपीएमटी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा ‘अमर उजाला हेल्पलाइन सेवा’ का लाभ भी ले सकते हैं। अमर उजाला कार्यालय में 18 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12 बजे के बीच फि जिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।
यहां न केवल सवालों के जवाब पूछ सकते हैं, बल्कि परीक्षा पैटर्न आदि से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान प्राप्त कर सकते हैं। हेल्पलाइन सेवा में अविरल क्लासेज के निदेशक एवं फि जिक्स के विशेषज्ञ डीके मिश्रा, वीआर क्लासेज के एमडी व केमिस्ट्री विशेषज्ञ वैभव राय और बलूनी क्लासेज के बायोलॉजी विशेषज्ञ विजय कुमार ठाकुर आपके सवालों का जवाब देने के लिए मौजूद रहेंगे।
कॉल करने का समय : शनिवार, दिनांक 18 अप्रैल 2015 (पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12 बजे तक)
इन नंबरों पर करें कॉल : 9675201318, 9675201319, 9675201320