फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   AIPMT exam and NEET

नीट का 'फार्मूला' एआईपीएमटी पर लागू

Tue, 03 Dec 2013 11:36 AM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Dec 2013 11:36 AM IST
विज्ञापन
AIPMT exam and NEET

देशभर के मेडिकल संस्थानों की 15 प्रतिशत एमबीबीएस व बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए आल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट(एआईपीएमटी) का शंखनाद हो चुका है।

विज्ञापन


एक साल के गैप के बाद लौटी एआईपीएमटी का सिलेबस, फीस और पैटर्न गत वर्ष हुई नीट (नेशनल इलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) जैसा ही होगा।

04 मई 2014 होने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है और एक हजार रुपए विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 31 जनवरी 2014 है।

फार्मूला नीट की तर्ज पर
खास बात यह है कि आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज(एएफएमसी) में भी दाखिला इसी परीक्षा से मिलेगा। इसके लिए अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में विकल्प भरना होगा।

एआईपीएमटी में प्री और मेन का सिस्टम समाप्त करते हुए सीबीएसई ने केवल एक ही परीक्षा का नया फार्मूला नीट की तर्ज पर तैयार किया है।

अभ्यर्थी को नीट के 50 परसेंटाइल वाले नियम का सामना नहीं करना पड़ेगा। एआईपीएमटी 2012 की तर्ज पर एआईपीएमटी 2014 में भी बिना परसेंटाइल सीधे रैंक जारी की जाएगी। नए बदलावों से छात्रों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


एक ओर जहां उन्हें अपने प्रदेश में अलग से परीक्षा का फायदा मिलेगा तो दूसरी ओर एआईपीएमटी से देशभर की मेडिकल सीटों के लिए भी एक मौका मिला है।

छात्रों के लिए अच्छी बात यह है कि उन्हें परीक्षा की तैयारी का ज्यादा मौका मिलेगा। पहले प्री परीक्षा अप्रैल माह में होती थी लेकिन इस बार केवल एक परीक्षा चार मई 2014 को होगी। बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल माह तक भी संपन्न होती हैं तो छात्रों को ज्यादा वक्त मिलेगा। - डीके मिश्रा, उपनिदेशक, आकाश इंस्टीट्यूट
विज्ञापन
विज्ञापन


मदद के लिए यहां पहुंचें

परीक्षा आवेदन से जुड़ी सहायता के लिए देहरादून में स्कॉलर्स होम स्कूल, हरिद्वार में शिवडेल स्कूल, हल्द्वानी में डीएवी सेनेटरी पब्लिक स्कूल, रुड़की में मोंटफोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नैनीताल में बिरला विद्या मंदिर, अल्मोड़ा में आर्मी स्कूल, पंतनगर में गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी और पौड़ी गढ़वाल में कोटद्वार का डीएवी पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है।

-इस वेबसाइट पर करें आवेदन :
www.aipmt.nic.in, www.mcc.nic.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed