फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIPMT entrance from February 15 to form correction.

एआईपीएमटी एंट्रेंस फार्म में 15 फरवरी से करें करेक्शन

Sat, 13 Feb 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 13 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
AIPMT entrance from February 15 to form correction.
सीबीएसई ने एआईपीएमटी एंट्रेंस एग्जाम के लिए भरे गए फार्म में गलती ठीक करने के लिए स्टूडेंट्स को अंतिम मौका दिया है।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स करेक्शन में केवल अपना जन्मतिथि, स्टट कोड, लिंग, कैटेगरी और डिसएबिलिटी स्टेटस में ही बदलाव कर सकते हैं। स्टूडेंट्स वेबसाइट www.aipmt.nic.in  पर ये बदलाव कर सकते हैं।

सीबीएसई की जनसंपर्क अधिकारी रमा शर्मा के मुताबिक बोर्ड ने गलती सुधारने का दूसरी बार मौका दिया है।

स्टूडेंट्स वेबसाइट पर 15 फरवरी सुबह 10 बजे से 20 फरवरी की आधी रात के बीच अपने एंट्रेंस फार्म में करेक्शन कर सकता है। स्टूडेंट्स सिर्फ जन्मतिथि, स्टट कोड, लिंग, कैटेगरी और डिस्एबिलिटी स्टेटस में ही बदलाव करेगा।
विज्ञापन


ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर के फॉर्म आज से भरें
सीसीएसयू ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर रेग्युलर छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म शनिवार से वेबसाइट पर ऑनलाइन करेगी। 23 फरवरी तक ऑनलाइन फीस जमा होगी और फॉर्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों में फार्म जमा होने की अंतिम तिथि 25 फरवरी और विवि में फार्म जमा होने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तय की है। फर्स्ट ईयर के अलावा एक्स, सिंगल विषय और डिविजन इंप्रूवमेंट के छात्र भी साथ फार्म भर सकते हैं।

फार्म वेबसाइट www.ccsuniversity.com पर भरे जाएंगे। 17 फरवरी से सेकेंड ईयर, थर्ड ईयर और प्राइवेट छात्रों के फार्म ऑनलाइन करने की योजना है।

यूपी कैटेट का शेड्यूल बदला
यूपी कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट (यूपी कैटेट) 2016 के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब 22 फरवरी की जगह 29 फरवरी से ऑफ लाइन, ऑन लाइन फार्म भरे जा सकेंगे। यह प्रक्रिया 2 अप्रैल तक चलती रहेगी।


विलंब शुल्क के साथ फार्म भरने और उसे जमा करने अंतिम तारीख 9 अप्रैल है। यूपी कैटेट से कानपुर, मेरठ, फैजाबाद और बांदा कृषि विश्वविद्यालय की स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की 2399 सीटें भरी जाएंगी।

वेबसाइट www.csuk.ac.in पर जाकर फार्म भरे और एक मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed